main page

KBC 12: नाजिया नसीम ने जीता 1 करोड़, बनी शो की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट

Updated 06 November, 2020 11:36:35 AM

शो कौन बनेगा करोड़पति काफी अच्छा जा रहा है। एक्टर अमिताभ बच्चन इसे होस्ट कर रहे हैं। शो में अलग-अलग कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नही बन पाया था। अब शो को अपना करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। जिसका नाम नाजिया नसीम। शो का ये एपिसोड अभी रिलीज नही हुआ है। इस एक वीडियो सामने आया है। जो वायरल हो रहा है।

मुंबई. शो कौन बनेगा करोड़पति काफी अच्छा जा रहा है। एक्टर अमिताभ बच्चन इसे होस्ट कर रहे हैं। शो में अलग-अलग कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नही बन पाया था। अब शो को अपना करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। जिसका नाम नाजिया नसीम। शो का ये एपिसोड अभी रिलीज नही हुआ है। इस एक वीडियो सामने आया है। जो वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
सोनी टीवी ने ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आने वाले एपिसोड की झलक दिखाई है। वीडियो में अमिताभ के सामने  हॉटसीट पर कंटेस्टेंट नाजिया नसीम बैठी हुई है। अमिताभ अपनी बुलंद आवाज में कह रहे हैं आप 1 करोड़ जीत चुके हैं। जिसे सुनकर नाजिया हैरान रह जाती है। पीछे ऑडिएंस में बैठे नाजिया के माता-पिता ये सुनकर खुशी से झूम उठते हैं। बिग बी भी नाजिया के लिए खड़े होकर तालिया बजा रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद अमिताभ नाजिया से 7 करोड़ का सवाल पूछ रहे हैं। जिस पर नाजिया कह रही हैं कि उन्होंने लाइफ में कई रिस्क लिए हैं और एक और रिस्क लेने के लिए तैयार है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नाजिया 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाती है या नही।

बता दें ये एपिसोड अभी रिलीज नही किया गया है। लेकिन शो को पहली करोड़पति मिल चुकी है। ये एपिसोड 11 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

kbc 12firstcrorepatinazia nasimwon1 crorerupeesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...