बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं। कियारी की फिल्म कबीर सिंह को लोगों से खूब प्यार मिला था। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी में नजर आने वाली हैं।
07 Nov, 2020 10:02 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं। कियारी की फिल्म कबीर सिंह को लोगों से खूब प्यार मिला था। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में कियारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि तीन ऐसी चीजें हैं, जिनमें उन्हें सेक्स से ज्यादा मजा आता है। कियारा का यह वीडियो 'ट्विक इंडिया' ने शेयर किया है।
कियारा इसमें कुछ मजेदार सवालों के जवाब दे रही हैं। जब कियारा से पूछा गया कि वो कौन सी 3 चीजें हैं जो उन्हें सेक्स से ज्यादा पसंद हैं ? इसका जवाब देते हुए कियारा ने कहा-'पिज्जा, शॉपिंग और एक अच्छी फिल्म सेक्स से भी ज्यादा पसंद है।'
वीडियो में आगे कियारा से पूछा जाता है कि क्या उनके साथ जिंदगी में कभी ऐसी कोई घटना घटी है, जिसमें उन्हें लगा कि वह मरते-मरते बची हैं। कियारा ने ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया। कियारा ने बताया कि जब वह कॉलेज में पढ़ती थीं, तब अपनी क्लासमेट्स के साथ वह एक ट्रिप पर गई थीं। ट्रिप पर उनके कमरे में आग लग गई थी। वह बहुत ही डराने वाली घटना थी और उन्हें लगा था कि उस दिन उनकी जान जा सकती थी।