main page

मांग पट्टी..लाल चूड़ा..हीरे की अंगूठी..लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हन बनीं क्रिसैन बैरोट, मंडप में दूल्हे राजा संग किया लिपलॉक

Updated 24 April, 2024 03:38:59 PM

टीवी की फेमस एक्ट्रेस क्रिसैन बैरोट दुल्हनिया बन गईं। क्रिसैन बैरोट ने हाल ही में बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी संग शादी रचाई। कपल ने क्रिश्चियन और हिंदूदो रीति रिवाजों से शादी कर एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया। इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई: टीवी की फेमस एक्ट्रेस क्रिसैन बैरोट दुल्हनिया बन गईं। क्रिसैन बैरोट ने हाल ही में बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी संग शादी रचाई। कपल ने क्रिश्चियन और हिंदूदो रीति रिवाजों से शादी कर एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया। इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

हिंदू वेडिंग के लिए क्रिसैन बैरोट ने लाल जोड़ा चुना जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

Bollywood Tadka

 

क्रिस्नन का ब्राइडल लुक भारी ब्राइडल गहनों से भरपूर था, जिसमें माथा पट्टी, डबल लेयर्ड नेकलेस, लाल चूड़ा और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में, हम विशाल हीरे की अंगूठी भी देख सकते हैं। मेकअप के ब्राइडल टच और बंधे बालों ने उनकी दुल्हन की चमक को कई गुना बढ़ा दिया।

Bollywood Tadka

 

दूल्हे की बात करें तो नाथन करमचंदानी सफेद रंग की शेरवानी में काफी जच रहे थे। मैचिंग पगड़ी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। इसके अलावामोती के हार और कलगी के साथ दूल्हे का शाही स्पर्श और भी बढ़ गया था।

Bollywood Tadka


क्रिश्चयन वेडिंग के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन पहना था। वहीं नाथन ब्लैक एंड व्हाइट सूट में दिखे। इस लुक में भी एक्ट्रेस किसी परी से कम नहीं लग रही थी।

बता दें कि क्रिसैन 'कैसी ये यारियां' के अलावा 'ऐस ऑफ स्पेस' 'ससुराल सिमर का' 'लाल इश्क' और 'इश्कबाज' में नजर आ चुकी हैं।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bollywood Tadka

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Krissann BarrettoTie A KnotNathan KaramchandaniHindu WeddingTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...