main page

मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए केआरके,2020 में किए विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई

Updated 30 August, 2022 09:58:42 AM

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मलाड पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। केआरके को  मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। केआरके को 2020 में किए विवादित ट्वीट के चलते गिरफ्तार किया गया।

मुंबई: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मलाड पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। केआरके को  मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Bollywood Tadka

केआरके को 2020 में किए विवादित ट्वीट के चलते गिरफ्तार किया गया।  उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी।

Bollywood Tadka

वैसे ये ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके मुश्किलों में फंसे हों। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केआरके हमेशा किसी भी फिल्म को लेकर और अभिनेताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक को भला-बुरा कह चुके हैं। 

Bollywood Tadka

 

केआरके ने हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी काफी नेगेटिव रिव्यू दिया था। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान पर भी निशाना साधा था।


 

Content Writer: Smita Sharma

Kamaal R KhanKRKarrestedMumbai airport2020 controversial tweetBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...