main page

प्रियंका के सरोगेसी के जरिए मम्मा बनने पर KRK ने दिया विवादित बयान- 'मां सिर्फ वो, जिसने बच्चे को 9 महीने पेट में रखा', हुए ट्रोल

Updated 23 January, 2022 05:50:16 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। कपल को सरोगेसी के जरिए बच्ची के पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस गुड न्यूज के बाद निकयांका को लगातार फैंस की बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने कपल के सेरोगेसी से पेरेंट्स बनने

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। कपल को सरोगेसी के जरिए बच्ची के पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस गुड न्यूज के बाद निकयांका को लगातार फैंस की बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने कपल के सेरोगेसी से पेरेंट्स बनने पर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

 

कमाल आर खान उर्फ KRK ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''गोद लेना और सरोगेसी से बच्चा पैदा करना एक ही बात है। मां सिर्फ वो है, जिसने अपने बच्चे को 9 महीने अपने पेट में रखा है। अगर कुछ पैसे वाले लोगों ने पैसे के जोर पर उस बच्चे को उसकी मां से ले लिया है। तो ये गोद लेने से ज्यादा कुछ भी नहीं है।''

 


अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''अगर आप लोगों को याद हो तो किरण राव ने अपने बेटे आजाद को सरोगेसी से पाया था। उन्हें लगता था कि उन्हें अपने शरीर को मेंटेन करने के लिए खुद बच्चे को जन्म नहीं देना चाहिए। फिर भी उनका तलाक हो गया। अब प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी से बच्चा पाया है। तो अब क्या होगा?''

 

Bollywood Tadka


हालांकि जब किरण राव वाले ट्वीट के बाद केआरके ट्रोल होने लगे तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। वहीं प्रियंका के सेरोगेसी के जरिए मां बनने पर केआरके के विवादित ट्वीट पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

KRKcontroversialstatementPriyanka ChopramothersurrogacyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...