main page

कुछ कुछ होता है' में छोटे सरदार का किरदार निभाने वाले परजान जल्द करने रहे हैं शादी, समुद्र किनारे किया था गर्लफ्रेंड डेल्ना को प्रपोज

Updated 27 October, 2020 01:06:44 PM

एक्टर शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ''कुछ कुछ होता है'' में क्यूट सरदार जी का रोल प्ले करने वाले परजान दस्तूर अब बड़े हो गए हैं। फिल्म में क्यूट सरदार ने सबका दिल जीत लिया था। फिल्म में बोला परजान का डॉयलॉग ''तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ।'' आज भी सबको याद है। हाल ही में फिल्म को 22 साल पूरे हो गए हैं। परजान बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं।

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में क्यूट सरदार जी का रोल प्ले करने वाले परजान दस्तूर अब बड़े हो गए हैं। फिल्म में क्यूट सरदार ने सबका दिल जीत लिया था। फिल्म में बोला परजान का डॉयलॉग 'तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ।' आज भी सबको याद है। हाल ही में फिल्म को 22 साल पूरे हो गए हैं। परजान बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka
परजान 2021 में शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में परजान ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जब परजान ने गर्लफ्रेंड डेल्ना श्रॉफ को प्रपोज किया था और डेल्ना ने हां कह दिया था। तस्वीर में हम देख सकते हैं परजान सुमंदर किनारे घुटने पर बैठ कर रोमांटिक अंदाज में डेल्ना को को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए परजान ने लिखा-'एक साल पहले उन्होंने हां कहा था और अब 4 महीने बाद शादी हो जाएगी।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के अलावा परजान ने मोहब्ब्तें, कहो न प्यार है, हाथ का अंडा, ब्रेक के बाद, हम तुम परजानिया, कभी खुशी कभी गम, कहता है दिल बार बार, सिकंदर और पॉकेट मम्मी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। परजान अब अपना एक प्रॉडक्शन हाउस चलाते हैं जिसमें शॉर्ट फिल्में बनाई जाती हैं। परजान ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वह शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना चहाते हैं। 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

kuch kuch hota haifameparzaan dasturgettingmarriedgirlfrienddelna shroffBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...