main page

लंबा सा घूंघट लेकर अर्पिता ने मारी ब्राइडल एंट्री, शादी में दुल्हनिया संग कभी कोजी तो कभी मस्ती करते दिखे दुल्हे राजा कुणाल

Updated 30 August, 2022 01:35:10 PM

बी-टाउन के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने हाल ही में शादी रचाई। कपल ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में सात फेरे लिए। कुणाल और अर्पिता की शादी एक स्टार स्टडेड इवेंट था, जिसमें शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई: बी-टाउन के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने हाल ही में शादी रचाई। कपल ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में सात फेरे लिए। कुणाल और अर्पिता की शादी एक स्टार स्टडेड इवेंट था, जिसमें शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे।

Bollywood Tadka

अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो कुणाल रावल ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ सेम कलर की पगड़ी पहनी हुई थी।

Bollywood Tadka

वहीं अर्पिता ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी।

Bollywood Tadka

शादी की कुछ तस्वीरों में जहां दूल्हे राजा कुणाल रावल अपनी दुल्हनिया अर्पिता मेहता के साथ रोमांस में डूबे दिखाई दिए। वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों काफी मस्ती करते दिखे। 

Bollywood Tadka

अर्पिता की ब्राइडल एंट्री का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह 'तेरे बिना बेस्वादी रतियां' गाने पर डांस करती हुई एंट्री ले रही थीं। अपनी होने वाली दुल्हन की ब्राइडल एंट्री पर कुणाल का रिएक्शन देखने लायक था। दरअसल, इस दौरान वह काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। 

Bollywood Tadka

अर्पिता मेहता और कुणाल रावल दोनों फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन दोनों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए 28 अगस्त 2022 को रॉयल अंदाज में शादी रचाई।
 

Bollywood Tadka

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Rawal (@kunalrawaldstress)

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Kunal RawalArpita MehtaWedding PicturesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...