main page

कल मां सरस्वती की पूजा थी...आज मां सरस्वती का विसर्जन..लता जी की मौत की खबर सुनकर रो पड़े फैंस, बोले-'मां अपने साथ हमारी दुनिया की सरस्वती...

Updated 06 February, 2022 12:39:18 PM

आज एक युग का अंत हो गया..एक सुहाना सफर खत्म हो गया...टूटे दिल की दवा वो राग...उस राग‍िनी ने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुन‍िया को अलव‍िदा कह दिया है। रविवार की सुबह देश और हिंदी सिनेमा को स्तब्ध कर देने वाली ये खबर आई। स्वर कोकिला ने 8 बज कर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली।

मुंबई: आज एक युग का अंत हो गया..एक सुहाना सफर खत्म हो गया...टूटे दिल की दवा वो राग...उस राग‍िनी ने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुन‍िया को अलव‍िदा कह दिया है। रविवार की सुबह देश और हिंदी सिनेमा को स्तब्ध कर देने वाली ये खबर आई।

Bollywood Tadka

स्वर कोकिला ने 8 बज कर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनके निधन की खबर सुन पूरे देश में मातम छा गया है। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। ऐसे में ट्विटर पर फैंस भी ट्वीट्स करते हुए गायिका को याद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा-'कल मां सरस्वती की पूजा थी और आज मां सरस्वती का विसर्जन..आज मां ने अपने साथ हमारी दुनिया की सरस्वती को ले गई..ऐसी ही हम नहीं बोलते थे उनके गले में  सरस्वती का वास है।'

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

 

Bollywood Tadka

लता जी पिछले 26 दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं. कुछ दिन पहले ही डॉक्टरों ने यह जानकारी दी थी कि उनकी हालत अब ठीक है और वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन बीते शनिवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें वापस वेंटिलेटर पर श‍िफ्ट कर दिया गया था। वह कोरोना से तो जंग जीत गई लेकिन जिंदगी की जंग हार गईं

Content Writer: Smita Sharma

lata mangeshkarpassed awayfanstributeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...