main page

दिवंगत एक्टर राजकुमार के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी गायत्री पंडित का निधन

Updated 02 December, 2023 01:22:09 PM

बाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि  दिवंगत एक्टर राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित अब हमारे बीच नहीं रही। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि दिवंगत एक्टर राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित अब हमारे बीच नहीं रही। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

Bollywood Tadka

गायत्री पंडित की मौत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है मगर सूत्रों की मानें तो वे काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।  28 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

 

मौजूद जानकारी के अनुसार दिवगंत एक्टर राजकुमार और गायत्री पंडित की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। गायत्री बतौर एयर हॉस्टेस काम करती थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई और बाद में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी। 

Content Writer: Smita Sharma

late Actorraaj kumarwifeGayatri PanditPasses AwayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...