main page

Madhanya Song : घरवालों की रजामंदी से राहुल ने धूमधाम से की गर्लफ्रेंड संग शादी, बाबुल के गले लग खूब रोईं दिशा

Updated 18 April, 2021 12:28:49 PM

''बिग बाॅस 14'' फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल्स में से एकहैं। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दखा जाता है। फैंस इस कपल की शादी का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस का ये सपना भी पूरा हो गया। दिशा और राहुल ने  घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से शादी की। इससे पहले आप लोग अपने दिमाग पर जोर डालते हुए कोई कहानी बुने तो हम आपको बता दें कि ये कपल रीयल लाइफ में तो नहीं पर रील लाइफ में शादी के बंधन में बंधा है। जी, हां दरअसल, राहुल वैद्य का नया साॅन्ग

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल्स में से एकहैं। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दखा जाता है। फैंस इस कपल की शादी का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस का ये सपना भी पूरा हो गया। दिशा और राहुल ने  घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से शादी की।

Bollywood Tadka

इससे पहले आप लोग अपने दिमाग पर जोर डालते हुए कोई कहानी बुने तो हम आपको बता दें कि ये कपल रीयल लाइफ में तो नहीं पर रील लाइफ में शादी के बंधन में बंधा है। जी, हां दरअसल, राहुल वैद्य का नया साॅन्ग 'माधन्या' हाल ही में रिलीज हुआ है।

Bollywood Tadka

इस गाने में राहुल वैद्य  रियल लाइफ लेडी लव दिशा परमार के साथ हैं। यह एक वेडिंग लव सॉन्ग है, जिसमें राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी से पहले और बाद की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

Bollywood Tadka

वीडियो में दिखाया है कि कैसे एक लड़की अपने बाबुल का घर छोड़कर हमेशा के लिए पिया के घर की होकर रह जाती है। गाने के बोल 'बीते सारे मौसम बाबुल तेरे घर में अब मेरे पैर चले पिया के घर में' फैंस के दिल को छू रहे हैं।

Bollywood Tadka

दूल्हा दुल्हन के लुक में राहुल और दिशा बहुत प्यारे लग रहे हैं।दिशा ने पिंक कलर का बहुत ही एलिगेंट लहंगा पहना हुआ है।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ, जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं राहुल वैद्य की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।इसके ही उन्होंने दिशा के लहंगे से मैच करती हुई उसपर चुनरी ली है।

Bollywood Tadka

रिलीज होने के चंद मिनटों में ही गाने को लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके थे, जिसमें बढ़ोतरी लगातार जारी है। राहुल और दिश पहली बार इस गाने के जरिए ऑन स्क्रीन साथ में काम करते हुए नजर आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

Bollywood Tadka

 

 

Content Writer: Smita Sharma

rahul vaidyatie knotdisha parmarreel lifemadhanyasong outBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...