main page

Couple Goals: रैंप पर उतरे अर्जुन कपूर को चीयर करती दिखीं मलाइका, गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग Kiss दे एक्टर ने लुटाया प्यार

Updated 31 July, 2022 11:14:56 AM

बी-टाउन में कई ऐसे कपल है जो अक्सर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है।  दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं दोनों कैमरे के सामने भी अक्सर रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं।  मलाइका अक्सर  बॉयफ्रेंड अर्जुन पर खूब सारा प्यार बरसाती हैं।

मुंबई: बी-टाउन में कई ऐसे कपल है जो अक्सर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है।  दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं दोनों कैमरे के सामने भी अक्सर रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं।  मलाइका अक्सर  बॉयफ्रेंड अर्जुन पर खूब सारा प्यार बरसाती हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अब एक बार फिर मलाइका ने अर्जुन की चेयर लीडर बन उनका खूब सपोर्ट किया। दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक किया। इस दौरान दर्शकों में बैठी मलाइका अरोड़ा उन्हें चियर करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

इस दौरान मलाइका ना सिर्फ मोबाइल से अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो ले रही हैं, बल्कि ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन दे कर रही हैं। मलाइका उनके लिए हूटिंग करती नजर आईं। इसके बदले में अर्जुन ने उन्हें फ्लाइंग Kiss भी दी।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें अर्जुन कपूर ब्लैक कुर्ता और पैंट में हैंडसम दिखे। वहीं उन्होंने अपने लुक को व्हाइट मोतियों की माला से कंप्लीट किया था। शो स्टॉपर बन अर्जुन कपूर रैंप पर उतरे तो नजारा देखने वाला था। अर्जुन ने स्वाग वाली वॉक से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीता।

Bollywood Tadka

बाॅयफ्रेंड को चेयर करने पहुंची मलाइका का बोल्ड लुक देखने को मिला। उन्होंने गोल्डन स्कर्ट और ब्रालेट को-ऑर्ड सेट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहना था। खुले बालों, हाई हील्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ मलाइका अरोड़ा कमाल लग रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की फिल्म  'एक विलेन रिटर्न्स' हाल ही में रिलीज हुई हैं। इसमें उनके साथ जाॅन अब्राहम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Malaika AroracheerleaderArjun KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...