main page

मलयामल एक्टर कजान खान का निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Updated 13 June, 2023 11:52:37 AM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम एक्टर कजान खान का निधन का हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत दिल का दौरा से हुई। इस बात की पुष्टि प्रोडक्शन कंट्रोलर और फिल्म प्रोड्यूसर एनएम बदूशा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम एक्टर कजान खान का निधन का हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत दिल का दौरा से हुई। इस बात की पुष्टि प्रोडक्शन कंट्रोलर और फिल्म प्रोड्यूसर एनएम बदूशा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर की है। 

 

एनएम बदूशा अपने फेसबुक पर एक्टर कजान की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- खलनायक एक्टर कजान खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई अन्य फिल्मों जौसे सीआईडी मूसा, वर्णपकित्तु में काम किया था।

Bollywood Tadka

कजान के निधन की खबर सुनकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  

कजान खान ने 1992 अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पहली बार तमिल फिल्म सेंथमीज पाट्टू में नजर आए थे। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया। उन्होंने मलयालम के अलावा कई तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। उनकी मलयालम फिल्मों में गंधर्वम, द किंग, वर्नापाकिट्टू, सीआईडी ​​मूसा, द डॉन, मायामोहिनी, इवान मर्यादरमन, राजाधिराजा, लैला ओ लैला में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। एक्टर को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म लैला ओ लैला में देखा गया था।  

 

Content Writer: suman prajapati

Malayalam actorKajan Khandiedheart attackBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...