main page

पहले ई-मेल की हैक..फिर की 13 लाख हड़पन की कोशिश..गिरफ्तार हुआ महाभारत के 'दुर्योधन' को चूना लगाने वाला आरोपी

Updated 27 November, 2022 10:24:28 AM

स्टार्स के साथ धोखाधड़ी के मामले अब आम हो गए हैं। जहां कुछ लोग स्टार्स के साथ धोखाधड़ी करते हैं तो वहीं कुछ इनके नाम पर करते हैं। अब इस लिस्ट में महाभारत फेम पुनीत इस्सर का नाम भी जुड़ गया है। दिग्गज एक्टर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। पहले शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक किया फिर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई: स्टार्स के साथ धोखाधड़ी के मामले अब आम हो गए हैं। जहां कुछ लोग स्टार्स के साथ धोखाधड़ी करते हैं तो वहीं कुछ इनके नाम पर करते हैं। अब इस लिस्ट में महाभारत फेम पुनीत इस्सर का नाम भी जुड़ गया है। दिग्गज एक्टर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। पहले शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक किया फिर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bollywood Tadka

मिली जानकारी के अनुसार साउथ मुंबई इलाके में एक्टर का शो आयोजित किया गया था लेकिन आरोपी ने पहले उनका ईमेल हैक किया। बाद में शो की बुकिंग से मिले 13.76 लाख रुपए हड़पने की कोशिश की। इस बात का तब पता चला, जब एक्टर को अपना ईमेल किसी काम से खोलना पड़ा। उस दौरान कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ फिर तुरंत पुनीत इस्सर ने ओशिवारा थाने को शिकायत दी।

Bollywood Tadka

इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने कहा-'जांच के दौरान हमने इस्सर के शो जय श्री राम-रामायण को रद्द करने के बारे में एनसीपीए से पूछताछ की और एक बैंक खाते में 13.76 लाख रुपए हस्तांतरित किए जाने का विवरण प्राप्त किया। इस विवरण के आधार पर हमने उत्तर मुंबई के मालवानी इलाके से आरोपी को पकड़ा।'

Bollywood Tadka

अपनी बात जारी करते हुए उन्होंने कहा- 'आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक अदालत ने उसे 28 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है।' बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई स्टार इस तरह के फ्रॉड का सामना कर रहा है।

पुनीत इस्सर की बात करें तो लंबे वक्त से एक्टर पर्दे से दूर हैं। महाभारत में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का किरदार निभाया। इस किरदार को निभाने के बाद एक्टर को घर-घर में पहचान मिल गई थीय़ पुनीत कई फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं। वह बिग बाॅस का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Content Writer: Smita Sharma

Puneet Issaremail accountManarrestedhackingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...