main page

सुशांत के लिए आवाज उठाने पर मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर बोले 'मैं अन्याय होते नहीं देख सकता'

Updated 27 October, 2020 03:53:46 PM

भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही लगातार उनके न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सुशांत के लिए इस न्याय की लड़ाई में उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद एक रैली के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में आवाज उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही लगातार उनके न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सुशांत के लिए इस न्याय की लड़ाई में उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद एक रैली के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में आवाज उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। 

Bollywood Tadka


बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर निकाली गई रैली में एक्टर ने बताया कि जब मैंने सुशांत मामले में आवाज उठाई तो मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। मुझसे कहा गया कि अगर अपनी आवाज उठाओगे तो गोली मार दी जाएगी।

Bollywood Tadka


एक्टर ने आगे बताया कि मैं कांग्रेस और उनके साथ गठबंधन के साथियों से कहना चाहता हूं कि मैं बिहार के बच्चे के साथ अन्याय होते नहीं देख सकता। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के पीछे कांग्रेस का हाथ है। सुशांत की हत्या हुई और कांग्रेस ने एफआईआर तक नहीं होने दी। उन्होंने  तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिला लिया जो सुशांत के हत्यारों को बचा रही थी।

Bollywood Tadka


याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर मौत की खबर सुनते ही मुंबई पुलिस ने मामला अपने हाथ ले लिया था। हालांकि, बाद में ये केस सीबीआई के हाथों आ गया। सीबीआई अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।

 

: suman prajapati

Manoj Tiwarideath threatsSushant singhBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...