main page

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक रैपर की गोली मारकर हत्या, दो साथियों की हालत गंभीर

Updated 02 November, 2022 08:01:15 AM

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद अब एक और रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस रैपर का नाम टेकऑफ है। मिगोस के रैपरटेकऑफ ने 28 की उम्र में अंतिम सांस ली। घटना के दौरान रैपर के दो साथी भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूस्टन में यह बॉलिंग कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे का समय था, जब ये तीनों साथ थे। उसी समय इन पर गोली चलाई गई।

मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद अब एक और रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस रैपर का नाम टेकऑफ है। मिगोस के रैपरटेकऑफ ने 28 की उम्र में अंतिम सांस ली। घटना के दौरान रैपर के दो साथी भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूस्टन में यह बॉलिंग कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे का समय था, जब ये तीनों साथ थे। उसी समय इन पर गोली चलाई गई।

Bollywood Tadka

28 साल के रैपर की तो उसी समय मौत हो गई लेकिन उनके दो दोस्तों को आनन-फानन में हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां लहां कुआवो की हालत ठीक है। वहीं ऑफसेट गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी इस हत्या पर फैन्स दुख जाहिर कर रहे हैं। उनके दोस्त और जानने-चाहने वाले भी सोशल मीडिया पर उनको याद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka


बॉक्सर क्रिस जूनियर ने लिखा- 'टेकऑफ जमीन से जुड़े इंसान थे। वह कूल डूड थे। इस बात पर बिलकुल विश्वास नहीं हो रहा है कि अब वह हमारे बीच नहीं है। मुझे ये लिखना पड़ रहा है। एक और ब्लैक स्टार की बिनी वजह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इंडस्ट्री में वाकई बदलाव की जरूरत है।'

Bollywood Tadka

 

डाइस खेलते समय हुआ हादसा

डाइस खेलते समय विवाद शुरू हो गया था और किसी ने उनको गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक जिस समय ये घटना हुई उस वक्त घटनास्थल पर करीब 40-50 लोग थे। इस घटना का एक फुटेज सामने आया है, जिसमें कुआवो को देखा गया है और कुछ लोग टेकऑफ को घेरे खड़े थे। इस घटना के बाद कुआवो ने मदद के लिए गुहार भी लगाई।

Bollywood Tadka

बता दें कि टेकऑफ का असली नाम किर्शनिक खारी बॉल था. उनका जन्म 1994 में जॉर्जिया में हुआ था। टेकऑ मिगोस के तीसरे नंबर के रैपर थे। इनके दो घायल साथी कुआवो और ऑफसेट ने भी इन्हीं के साथ रैपिंग शुरू की थी। 2011 में तीनों ने साथ मिलकर जुग सीजन को रिलीज किया, मिगोस के रूप में उनका पहला मिक्सटेप बाजार में आया था। उनके हर रीमिक्स को लोगों ने जमकर प्यार दिया।

Content Writer: Smita Sharma

MigosrapperTakeoffshotdeadHoustonHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...