main page

ट्विटर पर यूजर ने की बॉलीवुड बायकॉट करने की मांग, मीका सिंह बोले-'चुप L**U'

Updated 29 October, 2020 01:14:23 PM

सिंगर मीका सिंह सोशल मीडिया पर अपने  ''बिंदास बोल'' के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए भाषा पर ध्यान नहीं देते।  यही वजह है कि कई बार उनके रिप्लाइज और ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इसी बीच एक बार फिर मीका सिंह का रिप्लाई चर्चा का विषय बना हुआ है। ये एक

मुंबई: सिंगर मीका सिंह सोशल मीडिया पर अपने  'बिंदास बोल' के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए भाषा पर ध्यान नहीं देते। 
यही वजह है कि कई बार उनके रिप्लाइज और ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इसी बीच एक बार फिर मीका सिंह का रिप्लाई चर्चा का विषय बना हुआ है। ये एक ऐसा रिप्लाई है जिसकी चर्चा होना जरुरी ही है।

Bollywood Tadka

दरअसल, 24 तारीख को मीका ने अपने ऑफिशल अकाउंट से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा था और फैंस के सामने एक्ट्रेस को पहचानने का चैलेंज रखा।

Bollywood Tadka

 

मीका ने लिखा- 'गुड इवनिंग। क्या कोई इस खूबसूरत लड़की का नाम बता सकता है?' साथ ही उन्होंने विकल्प के तौर पर सारा अली खान, कैटरीना कैफ, चाहत खन्ना, शेफाली जरीवाला, करीना कपूर खान और नोरा फतेही के नाम दिए। अपने जवाब बताए। मीका की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बॉलीवुड का बहिष्कार... इसलिए इन सबसे कोई मतलब नहीं है। इसके रिप्लाई में मीका सिंह ने क्या लिखा आप खुद तस्वीर में देखिए। इस यूजर के ट्वीट का मीका सिंह ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया। 

Bollywood Tadka

 

मीका सिंह के अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा-'हम सब ने ही इन लोगों को सिर बिठाया और हम ही गाली खाए..अब ये नहीं होगा।' बता दें इस फोटो में मीका सिंह के साथ 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला हैं। दोनों का एक म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

 

: Smita Sharma

mika singhvulgar languagerepliedtwitter userBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...