main page

Mother's Day: करीना से लेकर आलिया, ये हैं बॉलीवुड की सुपरमॉम्स

Updated 14 May, 2023 12:29:46 PM

आज मदर्स डे के मौके पर हम बॉलीवुड की उन सुपरमॉम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मां बनने के बाद भी दुनिया भर में गदर मचा रहीं हैं। उनकी कामयाबी और शोहरत के आगे सबकुछ फीका है।

नई दिल्ली। मां हर बच्चे से जुड़ा वो पहला एहसास और रिश्ता होता है जो उसकी पूरी दुनिया होता है। एक मां के लिए उसके बच्चे से बड़ा दुनिया में कोई दूसरा रिश्ता नहीं होता है। इस खास रिश्ते का प्यारा सा एहसास दिलाने के लिए आज मदर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में आज हम बॉलीवुड की उन सुपरमॉम्स की बात करने जा रहे हैं जो मां बनने के बाद भी दुनियाभर में गदर मचा रहीं हैं। मां बनने के बाद... ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ समय पहले फिल्म इंडस्ट्री में शादी और मां बनने के बाद एक्ट्रेस को काम मिलना बंद हो जाता था। मगर आज की एक्ट्रेसेस ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। इन अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा शामिल हैं जो मां बनने के बाद भी ग्लैमर की दुनिया में अपना दमखम दिखा रही हैं। 

हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने मचाया बवाल
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं। मां बनने के बाद भी वो इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां बनने के बाद महिलाएं अपने बच्चे के तक ही सिमट जाती हैं लेकिन प्रियंका इसके बाद भी फुल टू एक्टिव हैं। हाल ही में एक्ट्रेस 'सिटाडेल' वेब सीरीज में नजर आई थी। जिसमें उन्होंने अपने धमाकेदार एक्शन से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अपने काम के बीच में एक्ट्रेस अपनी बिटिया मालती के साथ भी टाइम स्पेंड करती हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आलिया भट्ट
कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट ने  दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला फेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू किया है। इस फैशन के मेले में एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद किया गया। आलिया जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आएंगी। आलिया अपने काम के साथ अपनी बेटी राहा के साथ भी काफी समय बिताती हैं। राहा के जन्म के कुछ टाइम बाद ही एक्ट्रेस अपने काम पर एक्टिव हो गई थीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बेटे वायु के जन्म के बाद भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन फैंस के बीच एक्ट्रेस का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। सोनम अक्सर वायु के साथ सोशल मीडिया फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक इवेंट में शामिल हुईं थीं। इसके लिए उन्हें स्पेशली इनवाइट किया गया था। यहां सोनम ने गेस्ट को इंडिया के कल्चर के बारे में बताया। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

करीना कपूर 
शादी के बाद करीना कपूर ने बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला है इसके साथ एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ कोई लापरवाही नहीं की है। एक्ट्रेस जल्द ही क्रू फिल्म में नजर आएंगी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Content Editor: Varsha Yadav

बॉलीवुड मां स्पेशलबॉलीवुड मांबॉलीवुड मदर्स डेनई मद्रर्स इन बॉलीवुडmothers day songs bollywood moviesmothers day bollywood dialogues

loading...