main page

शादी की पहली सालगिरह पर पति संग मंदिर पहुंची मौनी रॉय, पूजा अर्चना कर..दोनों हाथ जोड़..कपल ने लिया भगवान का आशीर्वाद

Updated 27 January, 2023 05:04:09 PM

मौनी रॉय और सूरज नांबियार बी-टाउन के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को प्यार के पल बिताते 365 दिन पूरे हो गए हैं। जी हां, आज मौनी रॉय और सूरज नांबियार की वेडिंग एनिवर्सरी है। आज ही के दिन ये कपल शादी के बंधन में बंधा था और प्यार के पल बिताते कब एक साल हो गया पता ही नहीं चला। अपनी पहली एनिवर्सरी के

बॉलीवुड तड़का टीम. मौनी रॉय और सूरज नांबियार बी-टाउन के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को प्यार के पल बिताते 365 दिन पूरे हो गए हैं। जी हां, आज मौनी रॉय और सूरज नांबियार की वेडिंग एनिवर्सरी है। आज ही के दिन ये कपल शादी के बंधन में बंधा था और प्यार के पल बिताते कब एक साल हो गया पता ही नहीं चला। अपनी पहली एनिवर्सरी के मौके पर मौनी पति संग मंदिर दर्शन के लिए पहुंची, जहां से उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को लाइक कर फैंस उन्होंने एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
मौनी द्वार शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने मंदिर पहुंचकर पति संग पूज अर्चना की और दोनों हाथ जोड़ भगवान का आशीर्वाद लिया।

Bollywood Tadka

मंदिर में कपल ने एक साथ पोज भी दिए। इस दौरान मौनी व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

वहीं उनके पति सूरज भी व्हाइट आउटफिट में परफेक्ट दिखे। एक साथ कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं। 

Bollywood Tadka


इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में संस्कृति भाषा में कुछ प्रतिज्ञाएं लिखीं और अंत में लिखा- मैं आपके साथ जीवन की इस खूबसूरत यात्रा के माध्यम से इन सात प्रतिज्ञाओं को हमेशा निभाऊंगी.. पहली सालगिरह मुबारक हो।

Bollywood Tadka


फैंस मौनी के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, मौनी और सूरज पहली बार 2019 में दुबई में मिले थे। तीन साल डेटिंग के बाद कपल ने दुबई में परिवारिक सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। कपल 27 जनवरी, 2022 को मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Mouni RoySuraj Nambiarvisittemple1st wedding anniversaryBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...