main page

10 मिनट के अंदर रिया को सुरक्षा देने पहुंची मुंबई पुलिस पर उठे सवाल, लोग बोले-शर्म करो बूढ़े पिता का दर्द नहीं दिखा तुम्हें......

Updated 27 August, 2020 04:22:52 PM

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईडी, सीबीआई के बाद अब रिया के खिलाफ नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस केस में खुद को फंसता देख रिया कई तरह के विक्टिम कार्ड खेल रही हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईडी, सीबीआई के बाद अब रिया के खिलाफ नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस केस में खुद को फंसता देख रिया कई तरह के विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। कुछ समय पहले ही रिया ने अपने इंस्टा पर दो वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियोज को शेयर कर रिया ने मुंबई पुलिस से अपनी फैमिली के लिए सुरक्षा की मांग की।

Bollywood Tadka

रिया कहना है कि उन्हें और उनके मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद मांगी। वहीं रिया की इस गुहार के 10 मिनट बाद ही मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा देने एक्ट्रेस के घर पहुंच गईं। मुंबई पुलिस की ये हरकत एक बार फिर उन पर कई सवाल खड़े कर रही है। दरअसल,सुशांत ने पिता ने कुछ दिन पहले एक बयान में कहा था- उन्होंने 25 फरवरी को मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई थी।

Bollywood Tadka

इसमें उन्होंने कहा था किसुशांत की जान को खतरा है लेकिन इसपर कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद 14 जून को ये हादसा हो गया। हम पुलिस पर कैसे विश्वास करें। के.के. सिंह ने कहा जब मैंने पुलिस को पहले ही कह दिया था कि मेरे बेटे की संगत ठीक नहीं है उसके साथ कोई हादसा हो जाएगा तो पुलिस ने मेरी बात क्यों नहीं सुनी।इसके बाद मैंने बेटे के निधन के बाद मुंबई पुलिस को बोला कि 25 फरवरी की शिकायत में मैंने जिनका नाम लिया है उनपर एक्शन लें पर फिर भी कुछ नहीं हुआ।

Bollywood Tadka

 

सुशांत के निधन के 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की। इसके बाद मैं पटना गया वहां जाकर मैंने शिकायत दर्ज करवाई। पटना पुलिस इसके बाद एक्शन में आ गई।' ऐसे में रिया को कुछ ही मिनट में सुरक्षा देने पह मुंबई पुलिस पर लोग जमकर बसर रहे हैं।  लोगों का कहना है कि जब एक बूढ़े पिता ने अपने बेटे के लिए पुलिस से मदद मांगी तो उन्होंने उनकी कोई भी सहायता नहीं की। 

 

 

: Smita Sharma

Mumbai PoliceRhea Chakrabortyresidencesushant singh rajputKK singhBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...