main page

लेडी लव संग सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधे साउथ एक्टर नागा शौर्य, कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत दिखीं अनुषा शेट्टी

Updated 21 November, 2022 12:53:06 PM

साउथ एक्टर नागा शौर्य ने 20 नवंबर 2022 को लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी संग शादी रचाई। कपल ने बेंगलुरु में दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरे लिए। न्यूली मै​रिड कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो अनुषा रेड एंड गोल्डन कांजीवरम साड़ी में बेहद प्यारी लगी। हैवी गोल्डन ज्वेलरी, हाथों में सजी मेहंदी, मांग टीका, चूड़ियां दुल्हन बनीं अनुषा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं नागा शौर्य व्हाइट धोती कुर्ता में काफी जच रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को

मुंबई: साउथ एक्टर नागा शौर्य ने 20 नवंबर 2022 को लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी संग शादी रचाई। कपल ने बेंगलुरु में दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरे लिए। न्यूली मै​रिड कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो अनुषा रेड एंड गोल्डन कांजीवरम साड़ी में बेहद प्यारी लगी। हैवी गोल्डन ज्वेलरी, हाथों में सजी मेहंदी, मांग टीका, चूड़ियां दुल्हन बनीं अनुषा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं नागा शौर्य व्हाइट धोती कुर्ता में काफी जच रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

शौर्य और अनुषा का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 19 नवंबर 2022 को बेंगलुरु के एक होटल में हुआ था। उत्सव के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग हैशटैग 'लेट्स गो शान' के साथ फैन पेज तक पहुंच गए हैं। प्री-वेडिंग बैश में नागा शौर्य ने नीले रंग का कुर्ता पहना था जबकि अनुषा ने फ्लोरल कढ़ाई वाला लहंगा पहना था।

Bollywood Tadka

साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों की सूची में नागा शौर्य का नाम शामिल होता है। उन्होंने साल 2011 में आई साउथ फिल्म 'क्रिकेट' से अपने करियर की शुरुआत की। शौर्य ने 11 साल के करियर में कई फिल्में हैं। इस लिस्ट में लक्ष्य, चलो, अश्वथामा, कृष्णा व्रिंदा बिहारी, दिया और ओह बेबी जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वहीं नागा शौर्या की दुल्हनिया अनुषा कथित तौर पर पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Naga ShauryaTies KnotGirlfriendAnusha ShettyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...