main page

Happy Family: नताशा ने डेढ महीने बाद दिखाई बेटे आर्यश की पहली झलक, माथा चूम लाडले पर प्यार लुटाते दिखे पापा आदित्य

Updated 04 November, 2022 01:21:43 PM

'ना आना इस देस लाडो' फेम नताशा शर्मा और आदित्य रेड रेडिज ने इसी साल प्यारे से बेटे के  पेरेंट्स बने। नताशा शर्मा ने 14 सितंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 8 साल बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंजने के बाद कपल बेहद खुश है। बेटे के जन्म के बाद से ही कपल ने लाडले की एक भी तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की थी। वहीं अब लाडले के जन्म के लगभग डेढ महीने बाद नताशा ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की।


मुंबई: 'ना आना इस देस लाडो' फेम नताशा शर्मा और आदित्य रेड रेडिज ने इसी साल प्यारे से बेटे के  पेरेंट्स बने। नताशा शर्मा ने 14 सितंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 8 साल बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंजने के बाद कपल बेहद खुश है।

Bollywood Tadka

बेटे के जन्म के बाद से ही कपल ने लाडले की एक भी तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की थी। वहीं अब लाडले के जन्म के लगभग डेढ महीने बाद नताशा ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। कपल ने अपने लाडले का नाम आर्यश रखा है। शेयर की तस्वीर में गॉर्जियस मम्मी नताशा की गोद में उनका बेटा सो रहा है।

वहीं डैडी आदित्य बेटे के माथे पर किस कर रहे हैं।यह फोटो इतना क्यूट है कि इसे मिस नहीं किया जा सकता है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है-'हमारे बेटे आर्यश से मिलिये। आपके प्यार, ब्लेसिंग और बेस्ट विशेज के लिए धन्यवाद, हमारे लिए इन सबका बहुत महत्व है।' इसके साथ दोनों ने हार्ट और ब्लेस्ड वाली इमोजी भी ड्रॉप की।   

Bollywood Tadka

इसके अलावा नताशा ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लाडले को बाहों में लिए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर मां बनने का सकून साफ दिख रहा है। नन्हें आर्यश मां की बाहों में चैन से सोए दिख रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Na Aana Is Des LaadoNatasha SharmaAditya Redij1st GlimpseBaby BoyAaryashLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...