7 सितंबर को देश भर में खूब धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रेटीज भी उत्साहपूर्वक इस पर्व को एंजॉय कर रहे हैं। स्टार्स अपने बच्चों को कान्हा बनाकर जन्माष्टमी मना रहे हैं। एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने जुड़वा बच्चों संग पहली कृष्ण जन्माष्टमी मनाई, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
07 Sep, 2023 01:24 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 7 सितंबर को देश भर में खूब धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रेटीज भी उत्साहपूर्वक इस पर्व को एंजॉय कर रहे हैं। स्टार्स अपने बच्चों को कान्हा बनाकर जन्माष्टमी मना रहे हैं। एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने जुड़वा बच्चों संग पहली कृष्ण जन्माष्टमी मनाई, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चों की पहली जन्माष्टमी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके बच्चे धोती पहने नजर आ रहे हैं और बेहद प्यारे लग रहे हैं। हालांकि, फोटो में उनके ट्विन्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा।
इस तस्वीर को शेयर कर नयनतारा ने कैप्शन में लिखा- हमारे दो कृष्णनसस्स के साथ! बहुत सारे सुंदर, धन्य क्षणों के साथ ऐसी धन्य #कृष्णजयंती! हमारे उइर और उलाग को ढेर सारा प्यार ❤️❤️❤️
कृष्णजयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ, आशा है कि सभी को यह अद्भुत जयन्ती मिलेगी ❤️परिवार और दोस्तों के साथ।
फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो नयनतारा की फिल्म 'जवान' आज (7 सितंबर) पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस पहले बार शाह रुख खान के साथ नजर आई हैं। फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है।