main page

मां नीतू और फ्रेंड्स के लिए रिद्धिमा ने रखी डिनर पार्टी, नहीं दिखे रणबीर कपूर

Updated 04 July, 2020 03:54:22 PM

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन को करीब दो महीने बीत चुके हैं। बीते दिनों ही पति के निधन के दो महीने पहली बार नीतू कपूर को घर से बाहर स्पॉट किया गया। वहीं पिता के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर भी मुंबई में ही मां और भाई रणबीर कपूर के साथ रह रही हैं। इस बीच रिद्धिमा कपूर ने एक छोटी सी डिनर पार्टी भी प्लान की।

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन को करीब दो महीने बीत चुके हैं। बीते दिनों ही पति के निधन के दो महीने पहली बार नीतू कपूर को घर से बाहर स्पॉट किया गया। वहीं पिता के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर भी मुंबई में ही मां और भाई रणबीर कपूर के साथ रह रही हैं। इस बीच रिद्धिमा कपूर ने एक छोटी सी डिनर पार्टी भी प्लान की।

Bollywood Tadka

इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा समेत कपूर परिवार के कुछ दोस्त शामिल हुए। डिनर पार्टी की तस्वीरें रिद्धिमा ने अपने इंस्टा पर शेयर की। लुक की बात करें तो इस दौरान नीतू और रिद्धिमा कपूर के साथ मैचिंग हेयरस्टाइल देखने को मिला।

Bollywood Tadka

रिद्धिमा एकदम नीतू की कार्बन कॉपी लग रही हैं। इस पार्टी में घर का चिराग रणबीर कपूर नजर नहीं आए। नीतू और रिद्धिमा ही तस्वीरों में दिखीं, लेकिन रणबीर नदारद रहे। पार्टी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन मुंबई के अस्पताल में हुआ। ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक कपल में से थी। ऐसे में ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू सिंह अकेली पड़ गईं थी लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक पल भी मां का साथ नहीं छोड़ा। रिद्धिमा अक्सर पापा से जुड़ी यादों को इंस्टा पर शेयर करती हैं। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

 

 

: Smita Sharma

neetu kapoordaughterriddhimadinner dateManish Malhotrafriendsranbir kapoorBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...