main page

करवाचौथ पर परिवार के साथ नीतू ने शेयर की तस्वीर, लिखा-आपको मिस करती हूं कपूर साहब'

Updated 05 November, 2020 05:43:29 PM

4 नवंबर को करवाचौथ बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड स्टार्स में भी करवाचौथ को लेकर क्रेज देखने को मिला। कपूर खानदान ने भी करवाचौथ को धूमधाम से मनाया। करवाचौथ पर पूरा कपूर खानदान एक साथ दिखाई दिया। त्योहार पर कपूर खानदान जरूर इकट्ठे होते हैं। कपूर खानदान के करवाचौथ सेलिब्रेशन की एक तस्वीर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मुंबई. 4 नवंबर को करवाचौथ बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड स्टार्स में भी करवाचौथ को लेकर क्रेज देखने को मिला। कपूर खानदान ने भी करवाचौथ को धूमधाम से मनाया। करवाचौथ पर पूरा कपूर खानदान एक साथ दिखाई दिया। त्योहार पर कपूर खानदान जरूर इकट्ठे होते हैं। कपूर खानदान के करवाचौथ सेलिब्रेशन की एक तस्वीर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

Bollywood Tadka
शेयर तस्वीर में कपूर परिवार नजर आ रहा है। तस्वीर में करीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर और रणधीर कपूर दिखाई दे रहे हैं। नीतू को करवाचौथ पर पति ऋषि कपूर की याद आई। तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- 'परिवार के साथ करवा चौथ। आपको मिस करती हूं कपूर साहब।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें इससे पहले रिद्धिमा कपूर ने भी फैमिली डिनर का एक फोटो पोस्ट किया। साथ में रिद्धिमा ने लिखा, 'फैमिली डिनर, कुछ लोगों को मिस कर रही हूं।' इसी साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे काफी लंबे समय से बीमारी से लड़ रहे थे और उनका न्यूयॉर्क से इलाज चल रहा था। 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

neetu kapoormisseslaterishi kapoorkarwachauthBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...