main page

हैप्पी बर्थडे बहुरानी..खास अंदाज में सासू मां नीतू ने आलिया को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की गॉर्जियस तस्वीर

Updated 15 March, 2023 02:27:06 PM

बी-टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज बर्थडे है। 15 मार्च को एक्ट्रेस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस और करीबियों से सोशल मीडिया पर खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। रणबीर कपूर संग शादी करने और मां बनने के बाद आलिया का यह पहला बर्थडे है। तो ऐसे में उनकी सासू मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बहुरानी पर ढेर सारा प्यार लुटाया है और उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज बर्थडे है। 15 मार्च को एक्ट्रेस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस और करीबियों से सोशल मीडिया पर खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। रणबीर कपूर संग शादी करने और मां बनने के बाद आलिया का यह पहला बर्थडे है। तो ऐसे में उनकी सासू मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने बहुरानी पर ढेर सारा प्यार लुटाया है और उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

 

Bollywood Tadka

 

नीतू कपूर ने बहू को बर्थडे विश करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की एक गॉर्जियस तस्वीर शेयर की और लिखा- हैप्पी बर्थडे बहुरानी..सिर्फ प्यार और बहुत प्यार। इस तस्वीर में आलिया चेयर पर बैठ पोज देती ब्लैक आउटफइट में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।

Bollywood Tadka

 


ऐसे ही परिवार के अन्य सदस्यों करीना कपूर, महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने भी आलिया को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें, आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर संग शादी रचाई थी और इसी साल नवंबर में बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने राहा रखा है।


Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Neetu KapoorwishesbirthdayBahuraniAlia BhattBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...