सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत एक-दूसरे के प्यार में रंग चुके हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपना पहला करवाचौथ मनाया था। वहीं अब ये कपल हनीमून के लिए निकल गया है। नेहा कक्कड़ हनीमून मनाने पति रोहनप्रीत संग दुबई पहुंच चुकी हैं।
08 Nov, 2020 01:21 PMमुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत एक-दूसरे के प्यार में रंग चुके हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपना पहला करवाचौथ मनाया था। वहीं अब ये कपल हनीमून के लिए निकल गया है। नेहा कक्कड़ हनीमून मनाने पति रोहनप्रीत संग दुबई पहुंच चुकी हैं।
हाल ही में उनकी ट्रिप के वीडियो भी सामने आए हैं। नेहा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर होटल के कमरे का वीडियो शेयर किया है जो बेहद खास है।
वीडियो में व्हाइट एंड रेड कलर के फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, रूम से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आ रहा है। रूम को भी काफी रोमांटिक तरीके से सजाया गया है।
इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट से नेहा का वीडियो सामने आया था। वीडियो में नेहा कॉफी पीती हुई दिख रही हैं। कॉफी शॉप ने 'स्टे सेफ नेहा' लिखे कप में ड्रिंक दिया। इस पर नेहा काफी खुश नजर आईं।
बता दें नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। कपल की शादी की हर रस्म का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हुआ था।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ से रोहनप्रीत 7 साल छोटे हैं। रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए।