main page

दीपिका और अनुष्का के जैसा ब्राइडल लुक देख यूजर्स ने नेहा कक्कड़ को किया ट्रोल, अब सिंगर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated 30 October, 2020 12:42:53 PM

फेमस सिंगर नेहा ककक्ड़ और रोहनप्रीत की शादी खूब चर्चा में रही। नेहा और रोहन की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर बहुत धमाल मचाया। दोनों की शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें सामने आई। तस्वीरों को देखकर फैंस नेहा के ब्राइडल लुक की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की ब्राइडल लुक से करने लगे। फैंस ने कहा कि नेहा ने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लुक को कॉपी किया है। इसके लिए नेहा को खूब ट्रोल किया गया। फैंस ने उन्हें कॉपी कैट तक कह

मुंबई. फेमस सिंगर नेहा ककक्ड़ और रोहनप्रीत की शादी खूब चर्चा में रही। नेहा और रोहन की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर बहुत धमाल मचाया। दोनों की शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें सामने आई। तस्वीरों को देखकर फैंस नेहा के ब्राइडल लुक की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की ब्राइडल लुक से करने लगे। फैंस ने कहा कि नेहा ने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लुक को कॉपी किया है। इसके लिए नेहा को खूब ट्रोल किया गया। फैंस ने उन्हें कॉपी कैट तक कह दिया। 

Bollywood Tadka
ब्राइडल लुक के कारण ट्रोल किए जाने के बाद नेहा ने तस्वीर शेयर कर इस का जवाब दिया है। नेहा ने लिखा-जो लहंगा मैने गुरुद्वारे में पहना वो सब्यसाची ने गिफ्ट किया था। 'लोग सब्यसाची को पहनने के लिए मरते हैं। ये आउटफिट हमें सब्यसाची ने खुद गिफ्ट किया था। सपने सच होते हैं लेकिन अगर आप मेहनत करोगो तो ये अच्छे से काम करेंगे। धन्यवाद माता रानी। शुक्र है वाहेगुरु का।'

Bollywood Tadka
दरअसल नेहा ने वरमाला के समय लाल रंग का लहंगा पहना था। इसी रंग का लहंगा प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी में पहना था। इस वजह नेहा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और लोगों ने कहा कि नेहा ने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया है।

Bollywood Tadka

वहीं गुरुद्वारे में आनंद कारज के समय नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। ऐसा ही लहंगा बिल्कुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में पहना था। इसी वजह से ट्रोल्स ने नेहा को ट्रोल किया।

Bollywood Tadka

वहीं रिसेप्शन में भी नेहा ने जो ड्रेस पहनी, उसे देखकर भी लोगों ने कहा कि ऐसे ही कपड़े दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की रिसेप्शन में पहने थे।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

neha kakkarreplytrollerscopyingweddingoutfitsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...