main page

अनुष्का शर्मा जैसा ही था सिंगर नेहा कक्कड़ का वेडिंग लुक, पेस्टल पिंक लंहगे में खूबसूरत दिखीं सिंगर

Updated 28 October, 2020 11:49:51 AM

सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से साथ शादी के बंधन में बंधी। दोनों ने दिल्ली में धूमधाम से सात फेरे लिए और यह शादी काफी चर्चा में रहीं। शादी के बाद से ही लगातार दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से साथ शादी के बंधन में बंधी। दोनों ने दिल्ली में धूमधाम से सात फेरे लिए और यह शादी काफी चर्चा में रहीं। शादी के बाद से ही लगातार दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अब नेहा ने भी अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। सामने आईं तस्वीरों में नेहा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहने दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

इसके साथ नेकलेस, मांग टीका, कलीरे और रेड चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं रोहनप्रीत सिंह भी पिंक कलर की शेरवानी और पगड़ी पहने हुए हैं। इस मैचिंग आउटफिट में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं और उनके फैंस को यह फोटोज बहुत पसंद आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

 

अनुष्का शर्मा ने मिलता-जुलता था नेहा का वेडिंग लुक

नेहा के लुक की बात करें तो यह काफी हद तक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वेडिंग लुक से मिलता जुलता है। अनुष्का ने भी अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था और उनके लुक को काफी पसंद किया गया था। नेहा और अनुष्का दोनों ने अपनी शादी में हाथों में चूड़ा और कलीरे पहने। 

Bollywood Tadka

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारे में शादी की थी। दोनों की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। दोनों ने शादी से कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था जिसके बाद ही उनकी शादी की खबरें आने लगी थीं। नेहा ने रोहनप्रीत के परिवार संग अपनी पहली मुलाकात का वीडियो और अपने रोके का वीडियो भी शेयर किया था। 

Bollywood Tadka

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ से रोहनप्रीत 7 साल छोटे हैं। रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

neha kakkarsharewedding photoshubbyrohanpreet singhBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...