main page

प्रियंका और मालती से एक पल की दूरी बर्दाशत नहीं कर पाए निक, चंद दिनों में पहले मुंबई आई पत्नी और बेटी से मिलने पहुंचे Mr. Jonas

Updated 18 March, 2024 12:56:12 PM

'देसी गर्ल'  प्रियंका चोपड़ा 14 मार्च को बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मायके यानी मुंबई आई थीं। इस दौरान निक उनके साथ नहीं थे। ऐसे में अमेरिका में रह रहे निक को पत्नी और लाडली बेटी की याद सता रही है।

मुंबई: 'देसी गर्ल'  प्रियंका चोपड़ा 14 मार्च को बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मायके यानी मुंबई आई थीं। इस दौरान निक उनके साथ नहीं थे। ऐसे में अमेरिका में रह रहे निक को पत्नी और लाडली बेटी की याद सता रही है।

Bollywood Tadka

यही वजह है कि प्रियंका और मालती के मुंबई आने के चंद दिनों बाद निक भी यहां आ गए हैं।

Bollywood Tadka

निक को सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान वह ऑल व्हाइट लुक में दिखे।  लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग पैंट और शूज पहने थे।

Bollywood Tadka

 

इसके साथ ही उन्होंने एक स्लिंग बैग कैरी किया था। पैप्स ने निक जोनस को 'जीजू' कहकर बुलाया और वह हल्की-सी मुस्कान लिए एयरपोर्ट से निकलकर हाथ हिलाते हुए अपनी कार में बैठ गए। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड्स साथ में थे।

Bollywood Tadka

निक जोनस ने अपने बैंड 'जोनस ब्रदर्स' के साथ मुंबई में परफॉर्मेंस दी थी। जिसमें कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे लेकिन फिर वह लौट गए थे। मगर जब बीवी और बेटी आई। तो उन्हें दोबारा आना पड़ा।  प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में भारत आई। आते ही उन्होंने दो इवेंट्स भी अटेंड किए थे। दोनों ही इवेंट्स में एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक से महफिल ही लूट ली थी।

Bollywood Tadka

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Nick JonasIndiaPriyanka ChopraMalti Marie Chopra JonasBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...