main page

बोल्ड लुक छोड़ प्लाजो सूट में दिखीं नोरा फतेही, 'दिलबर गर्ल' ने खरीदी ढेर सारी ज्वेलरी

Updated 06 March, 2024 03:37:59 PM

'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें अक्सर शाॅर्ट्स, स्किनफिट ड्रेस में टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करते देखा गया है। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में दिखने वाली नोरा की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें उनका सादगी भरा लुक देखने को मिल रहा है।

मुंबई: 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें अक्सर शाॅर्ट्स, स्किनफिट ड्रेस में टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करते देखा गया है। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में दिखने वाली नोरा की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें उनका सादगी भरा लुक देखने को मिल रहा है।

Bollywood Tadka

सामने आई तस्वीरों में नोरा को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है। दरअसल, नोरा को हाल ही में एक ज्वेलरी शाॅप के बाहर देखा गया।

Bollywood Tadka

इस दौरान नोरा व्हाइट प्लाजो सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। लुक की बात करें तो नोरा ने व्हाइट कुर्ता पेयर किया था जिसके गले पर कढाई की थी।

Bollywood Tadka

इसके साथ उन्होंने मैचिंग प्लाजो और दुपट्टा कैरी किया था। लाइट मेकअप,ग्लोसी लिप्स और स्ट्रेट हेयर नोरा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। ज्वेलरी शाॅप के बाहर नोरा स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस नोरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो नोरा जल्द ही फिल्म Madgaon Express में नजर आएंगी। 5 मार्च को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Smita Sharma

Nora FatehiLooks BeautifulPlazzo SuitBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...