main page

Nora Fatehi ने Pm Modi का किया धन्यवाद, बेहद खास है वजह

Updated 11 September, 2023 12:32:26 PM

नोरा फतेही के गुहार के बाद पीएम मोदी मोरक्को की मदद के लिए आगे आए हैं।

नई दिल्ली /टीम डिजिटल। बॉलीवुड की डासिंग क्वीन नोरा फतेही ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रिया अदा किया है। इसकी वजह से भी बेहद खास है। दरअसल, शुक्रवार को मोरक्कों में भयंकर भूंकप आया था जिसकी वजह से वहां के हजारों स्थानीय लोग प्रभावित हुए थे और कई लोगों की तो मौत भी हो गई। अपने देश की ऐसी हालत देख नोरा फतेही का दिल कांप उठा और उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। 


नोरा फतेही ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया 
नोरा फतेही के गुहार के बाद पीएम मोदी मोरक्को की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा दी गई मदद के लिए उन्हें धन्यवाद किया है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- "थैंक यू प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, इतने बड़े सपोर्ट के लिए। आप उन देशों में से एक हैं जिन्होंने मदद के लिए सबसे पहले हाथ आगे बढ़ाए। मोरक्कन लोग आपके आभारी हैं। जय हिंद।" 



आपदा देख भावुक हुई नोरा फतेही
बता दें कि, इससे पहले नोरा ने मोरक्को में आए भूकंप पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि- "मोरक्को में आज जो हुआ उसकी खबर देख दिल दहल गया, कितने शहरों पर इसका प्रभाव पड़ा है। हजारों लोगों की जानें चली गई हैं। मेरे मन में एक डर बना हुआ है, मुझे चिंता हो रही है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए दुआ कर रही हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं सब ठीक रहे। शुक्रिया कहती हूं ईश्वर का, कि हमारे सभी लोग ठीक ठाक हैं। इस प्राकृतिक घटना में जिसने भी अपनों को खोया है उनसे मेरी संवेदनाएं हैं। "अलैहफद कोम या रब।"

Content Editor: kahkasha

nota fatehipm modimoraccoearthquakenora thanked pm modilatest newsentertainment news

loading...