main page

नीला आसमान, दूर तक फैला समंदर...पति को छोड़ गर्ल गैंग संग मालदीव की सैर पर निकलीं नई नवेली दुल्हन परिणीति

Updated 16 October, 2023 12:45:54 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव राघव चड्ढा में अपने जीवन का प्यार मिला। एक समय था जब एक्ट्रेस कहती थी कि वह किसी राजनेता से कभी शादी नहीं करेगी लेकिन प्यार में तो हर कोई बदल जाता है। ऐसा ही कुछ परिणीति के साथ हुआ। उन्होंने आखिर में एक पाॅलिटिशियन को ही अपने जीवन साथी के रूप में चुना।  दो पूरी तरह से अलग-अलग क्षेत्रों से होने के बावजूद भी दोनों की जोड़ी खूबसूरत लगती है।  रागनीति जैसा कि उनके फैंस कहते हैं, शादी के बंधन में बंधने के बाद से सातवें आसमान पर हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव राघव चड्ढा में अपने जीवन का प्यार मिला। एक समय था जब एक्ट्रेस कहती थी कि वह किसी राजनेता से कभी शादी नहीं करेगी लेकिन प्यार में तो हर कोई बदल जाता है। ऐसा ही कुछ परिणीति के साथ हुआ। उन्होंने आखिर में एक पाॅलिटिशियन को ही अपने जीवन साथी के रूप में चुना।  दो पूरी तरह से अलग-अलग क्षेत्रों से होने के बावजूद भी दोनों की जोड़ी खूबसूरत लगती है।  रागनीति जैसा कि उनके फैंस कहते हैं, शादी के बंधन में बंधने के बाद से सातवें आसमान पर हैं।

Bollywood Tadka

कपल ने  24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में अपने करीबियों के बीच शादी रचाई थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं अब परिणीति काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर पहुंच गईं हैं। परिणीति वेकेशन के लिए मालदीव गईं हैं जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

अब आप सोच रहे होंगे परिणीति राघव के साथ हनीमून पर गईं हैं तो आप गलत हैं। ये तस्वीरें परिणीति की हनीमून की नहीं बल्कि गर्ल्स ट्रिप की हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। इसकी जानकारी खुद परिणीति ने दी है। शेयर की तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में परिणीति अपना पिंक चूड़ा फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। तस्वीर में नीला आसमान, दूर तक फैला नीला समंदर दिख रहा है। परिणीति ने इस दौरान हाथ में चाय का कप थाम रखा है।

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा एक और तस्वीर परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें उस रेजॉर्ट के बाहर की झलक है जहां वो ठहरी हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने लिखा-ये पति के साथ हनीमून ट्रिप नहीं है बल्कि गर्ल्स ट्रिप है। 

Bollywood Tadka

मालदीव जाने से पहले परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक भी किया। अपने न्यूली वेड लुक से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

 


 

Content Writer: Smita Sharma

Parineeti ChopraRaghav ChadhaHoneymoonVacationGilrs GangMaldivesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...