main page

इस खासियत को देख राघव चड्ढा के प्यार में पड़ीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- मैं हमेशा ऐसा व्यक्ति चाहती थी जो मेरे साथ रियल हो

Updated 26 August, 2023 02:05:17 PM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। परिणीति-राघव ने इसी साल मई में सगाई की थी और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में शादी से पहले परिणीति ने अपने सपनों के राजकुमार राघव संग अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया और बताया कि ये उनके माता-पिता पवन चोपड़ा और रीना चोपड़ा से प्रेरित है।

बॉलीवुड तड़का टीम. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। परिणीति-राघव ने इसी साल मई में सगाई की थी और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में शादी से पहले परिणीति ने अपने सपनों के राजकुमार राघव संग अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया और बताया कि ये उनके माता-पिता पवन चोपड़ा और रीना चोपड़ा से प्रेरित है।

 

 


हाल ही में एक मैगजीन से हुआ बातचीत में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वो सिर्फ अपने माता-पिता के बीच का प्यार जानती हैं और समझती हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए, प्यार का मतलब है अटूट वफादारी, कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना और सबसे जरूरी बात, अपने आप में बने रहने की पूरी स्वतंत्रता है। मेरे लिए सच्चे इमोशन्स मायने रखते हैं, बेवजह के इशारे नहीं। मैं हमेशा एक ऐसा व्यक्ति चाहती थी जो मेरे साथ रियल हो।"


बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 में दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की थी। अब खबरें हैं कि ये कपल अगले महीने यानि 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा।
वहीं, काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।


 

Content Writer: suman prajapati

Parineeti ChopraLove toryRaghav ChadhaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...