आखिरकार ''बिग बाॅस'' फेम पायल रोहतगी रियल लाइफ में दुल्हन बन गईं। पायल रोहतगी ने 9 जुलाई को संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंधी। पिछले 12 सालों से दोनों रिश्ते में थे और अब जाकर शादी की मंजिल तक पहुंचे। मोहब्बत की नगरी आगरा में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हुए। कपल की शादी की तस्वीरें अब सामने आईं हैं। पायरल रोहतगी सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। लाल लहंगे के साथ पायल ने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।
10 Jul, 2022 08:23 AMमुंबई:आखिरकार 'बिग बाॅस' फेम पायल रोहतगी रियल लाइफ में दुल्हन बन गईं। पायल रोहतगी ने 9 जुलाई को संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंधी। पिछले 12 सालों से दोनों रिश्ते में थे और अब जाकर शादी की मंजिल तक पहुंचे।

मोहब्बत की नगरी आगरा में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हुए। कपल की शादी की तस्वीरें अब सामने आईं हैं। पायरल रोहतगी सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। लाल लहंगे के साथ पायल ने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।

चूड़ा, मांग टीका, कलीरे, हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी दुल्हन बनीं पायल के लुक को चार-चांद लगा रहे थे। पायल ने अपने मेकअप को लाइट रखा था। वहीं संग्राम बेज शेरवानी और मैचिंग साफा में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

फूलों की चादर में पायल की ब्राइडल एंट्री

शादी की रस्में निभाते पायल-संग्राम

सात वचन लेता कपल

पायल की मांग में सिंदूर भरते संग्राम

पिया के प्यार की निशानी पहनते हुए पायल

शादी के बाद एक-दूजे में खोए कपल

दोनों ने शहर के जेपी पैलेस में शादी रचाई। शादी के पहले की सभी रस्में भी आगरा में ही हुईं। शादी से एक दिन पहले पायल और संग्राम ने एक प्राचीन मंदिर में जाकर आर्शीवाद भी लिया।