main page

देर रात चेतन चंद्रा पर हुआ जानलेवा हमला, खून से लथपथ हुए एक्टर ने की न्याय मांग

Updated 13 May, 2024 01:31:15 PM

कन्नड़ एक्टर चेतन चंद्रा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। पीयूसी, प्रेमिज्म, राजधानी और जरासंध जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर पर देर रात हमला हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देख चे

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ एक्टर चेतन चंद्रा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। पीयूसी, प्रेमिज्म, राजधानी और जरासंध जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर पर देर रात हमला हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देख चेतन के फैंस चिंता में आ गए हैं और उनका हाल पूछ रहे हैं।

Bollywood Tadka


रविवार रात बेंगलुरु के पास कागलीपुरा में करीब 20 लोगों ने चेतन चंद्रा पर हमला किया। दरअसल, एक्टर बीते दिन मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को मंदिर लेकर गए थे। जब वह दर्शन करके वापस लौट रहे थे तब कथित तौर पर लगभग 20 व्यक्तियों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके काफी चोट लग गई और चेहरे से खूब बहने लग गया। अपना वीडियो शेयर करते हुए चेतन ने बताया कि नशे में धुत व्यक्ति ने उनकी कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद कई लोग उनकी कार का पीछा करने लगे। फिर एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ और कागलीपुरा के पास उन पर हमला कर दिया।


 

 

चेतन चंद्रा ने खुलासा किया कि झगड़े के दौरान उन्हें कई चोटें आईं, जिसमें उनकी नाक भी टूट गई। वे नजदीकी अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज करवाया। इस दौरान वह इंस्टा पर लाइव आए और दर्शकों को हमले के बारे में सूचित किया और न्याय की अपनी मांग पर करते हुए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 

Bollywood Tadka


बता दें, चेतन चंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म पीयूसी से की थी,  लेकिन उन्हें फिल्म प्रेमिज्म (2010) से असल पहचान मिली।

 

 

Content Writer: suman prajapati

peopleattacksChetan ChandraactordemandsjusticeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...