main page

पुलिस के हाथ लगा मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी, इस वजह से नहीं हुईं गिरफ्तारी

Updated 28 October, 2020 04:41:51 PM

टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती है। मालवी का आरोपी पुलिस को घायल हालत में मिला है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती है। मालवी का आरोपी पुलिस को घायल हालत में मिला है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।

Bollywood Tadka


मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी योगेश महिपाल सिंह मंगलवार रात पड़ोसी पालघर जिले के वसई के एक अस्पताल में भर्ती हुआ था। माना जा रहा है कि मालवी मल्होत्रा ​​पर हमले के बाद उसने सुसाइड का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

Bollywood Tadka


मालवी पर हमले के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को वसई स्थित अस्पताल में पाया गया जहां वर्सोवा पुलिस की एक टीम गई और उसके साथ पूछताछ की।

Bollywood Tadka


बता दें 26 अक्टूबर को आरोपी ने एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला किया था। सोमवार रात मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक्ट्रेस के पेट और दोनों हाथों में चाकू घोंप दिया था। इसमें एक्ट्रेस गंभीर रूप में घायल हुई थी और उन्हें तुरंत ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अभी भी उनका इलाज जारी है। 

Bollywood Tadka


मामले की जांच में पता चला कि योगेश ने यह हमला एकतरफा प्यार में किया था। एक्ट्रेस ने पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक वह पिछले एक साल से आरोपी को जानती थी और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसे ये प्रपोज मंजूर नहीं था। जिसका ये अंजाम निकला। बता दें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307 (हत्या की कोशिश) सहित विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

: suman prajapati

PoliceattackerMalvi malhotraTelevision NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsBollywood entertainment news

loading...