बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम एक्टर मिलिंद सोमन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बर्थडे पर अपनी न्यूड तस्वीर शेयर कर मिलिंद लोगों के निशाने पर हैं। मिलिंद के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया गया।
09 Nov, 2020 11:52 AMमुंबई: बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम एक्टर मिलिंद सोमन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बर्थडे पर अपनी न्यूड तस्वीर शेयर कर मिलिंद लोगों के निशाने पर हैं। मिलिंद के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया गया।
जहां लोग मिलिंद सोनम की इस हरकत पर उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं पूजा बेदी एक्टर के सपोर्ट में आईं और कहा इस तस्वीर में कुछ भी अश्लीलता नहीं है। इतना ही नहीं पूजा बेदी ने मिलिंद की इस तस्वीर की तुलना नागा साधुओं से की।
पूजा ने ट्वीट कर लिखा-'मिलिंद की तस्वीर में कुछ भी अश्लीलता नहीं है। अश्लीलता ज्यादा कल्पना करने वाले दर्शक के दिमाग में होती है। अच्छा दिखना, मशहूर होना और बेंचमार्क सेट करना उनका गुनाह है। अगर न्यूडिटी जुर्म है तो नागा बाबाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। राख लगाना इसे स्वीकार्य नहीं बना सकता।'
बता दें कि 4 नवंबर को अपने बर्थडे पर मिलिंद सोमन ने अपनी तस्वीर शेयर की थी जो कुछ ही देर में वायरल हो गई थी। शेयर की तस्वीर में वह न्यूड होकर समंदर किनारे भागते नजर आ रहे थे। तस्वीर को शेयर कर मिलिंद ने खुद को बर्थडे विश किया जबकि इस फोटो का क्रेडिट उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर को दिया।