main page

चेहरे पर कालिख.. बिखरे बाल...प्रियंका चौधरी का हुआ ये हाल! मैले-कुचैले कपड़ों में होटल पहुंची एक्ट्रेस को गार्ड ने रोका

Updated 11 April, 2024 02:39:25 PM

रियालिटी शो बिग बाॅस 16 फेम  प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका गंदे कपड़ों में नजर आ रही हैं। चेहरे पर भी कालिख-सी पुती हुई है। प्रियंका के बाल बिखरे हैं। वो एक होटल के बाहर हैं।

मुंबई: रियालिटी शो बिग बाॅस 16 फेम  प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका गंदे कपड़ों में नजर आ रही हैं। चेहरे पर भी कालिख-सी पुती हुई है। प्रियंका के बाल बिखरे हैं। वो एक होटल के बाहर हैं।

Bollywood Tadka

हालात इतनी खराब है कि स्टाफ भी उन्हें पहचान नहीं सका और उनके उन्हें अंदर एंट्री देने से मना कर रहा है। लेकिन इसके पीछे माजरा कुछ और है!दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी के नए म्यूजिक वीडियो 'दोस्त बनके...' में रिलीज हुआ है। ये लुक उसी गाने का है। राहत फतेह अली खान और गुरनजर की आवाज में सजे इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

Bollywood Tadka


 बता दें कि इस गाने में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप में होती है और एक दिन प्रेग्नेंट हो जाती है। जब वो BF को ये बताती है तो वो उसे बच्चा गिराने की दवा खिला देता है। इससे प्रियंका को धक्का लगता है।

Bollywood Tadka

इसके बाद वो लड़का मैसेज करता है कि दोस्त बनकर रहते हैं। मैसेज देखकर प्रियंका फौरन उससे मिलने के लिए घर से निकलती हैं तो उसे किसी और लड़की के साथ देखकर शॉक्ड रह जाती हैं। इसके ठीक पांच साल बाद वो लड़का अपनी वाइफ के साथ डॉक्टर के क्लीनिक में बैठा मिलता है और उन्हें पता चलता है कि वो कभी पैरेंट्स नहीं बन पाएंगे।

Bollywood Tadka

 

दोनों दुखी मन से वापस जा रहे होते हैं, तभी उन्हें एक बच्चा दिखता है, जो कूड़ेदान में खाना खोज रहा होता है। जब लड़का उस बच्चे के पीछे-पीछे जाता है तो वहां दीवार के किनारे प्रियंका बैठी होती हैं, लेकिन बेसुध होकर। साफ पता चलता है कि वो बच्चा इन दोनों का है, क्योंकि प्रियंका ने उस दिन दवा खाने के बाद उल्टी कर दी थी। प्रियंका को इस हाल में देखकर और अपने बेटे के बारे में जानकर उस लड़के को बहुत अफसोस होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Chahar ChaudharyLooksUnrecognisableShabby ClothesBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...