प्रियंका चाहर चौधरी, बिग बॉस 16 को लेकर बेहद गंभीर थीं। एक्ट्रेस शो के पहले दिन से ही अपना 100 प्रतिशत दे रही थीं और जीतने की मजबूत दावेदारी रखती थीं।
13 Feb, 2023 10:49 AMमुंबई। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को अपना विनर मिल चुका है। बीते रवीवार को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां, रैपर एमसी स्टैन को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया। वहीं, शिव ठाकरे पहले और प्रियंका चाहर चौधरी दूसरी रनर-अप बनी। स्टैन के जीतने से उनके फैंस जितना खुश हैं, उतना ही प्रियंका के फैंस उनके हारने से निराश हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर चल रहे वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार प्रियंका सबसे आगे चल रही थीं। अब एक्ट्रेस ने अपनी हार पर रिएक्ट किया है।
प्रियंका चाहर चौधरी, बिग बॉस 16 को लेकर बेहद गंभीर थीं। एक्ट्रेस शो के पहले दिन से ही अपना 100 प्रतिशत दे रही थीं और जीतने की मजबूत दावेदारी रखती थीं। हालांकि, वो फिनाले में आकर भी ट्रॉफी हासिल न कर सकीं। अब एक्ट्रेस ने बिग बॉस 16 के विनर को लेकर रिएक्ट किया है।
प्रियंका चाहर चौधरी ने घर से बाहर आते ही मीडिया से बातचीत की। इस दैरान उनसे पूछा गया कि वे हारने पर कैसा महसूस कर रही है, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं बेहद खुश हूं और इंसान जितना लालच रखता है वैसा उसको कभी नहीं मिलता।’
एमसी स्टैन के जीतने पर प्रियंका ने कहा, “मुझे स्टैन हमेशा से अच्छा लगता था, उसकी एक अलग ही पर्सनेलिटी है। एमसी ने दुनिया से काफी अच्छा कनेक्शन बना लिया होगा, लोगो को शायद उसकी पर्सनैलिटी इतनी पसंद आई तभी आज ट्रॉफी उसके हाथ में हैं।”