main page

यूक्रेनी शरणार्थियों से प्रियंका चोपड़ा ने की मुलाकात, बच्चों संग मिलकर बनाई पेंटिंग, लोगों का दर्द जान हुईं इमोशनल

Updated 02 August, 2022 01:00:17 PM

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है।युद्ध के चलते वहां के हालात काफी बुरे हो गए हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों को झेलना पड़ रहा है। यूक्रेन के हालातों को देखते हुए सुरक्षा के चलते पोलैंड के एक्सपो सेंटर में कई शरणार्थियों को रखा गया है। इसी बीच ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वहां पहुंचकर यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की और बच्चों के साथ पेंटिंग भी बनाती दिखीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है।युद्ध के चलते वहां के हालात काफी बुरे हो गए हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों को झेलना पड़ रहा है। यूक्रेन के हालातों को देखते हुए सुरक्षा के चलते पोलैंड के एक्सपो सेंटर में कई शरणार्थियों को रखा गया है। इसी बीच ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वहां पहुंचकर यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की और बच्चों के साथ पेंटिंग भी बनाती दिखीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 

Bollywood Tadka

 


प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष) की ओर से वहां दौरा करने गई थीं।

Bollywood Tadka

 

प्रियंका चोपड़ा साल 2016 से ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर हैं। उनकी ओर से एक्ट्रेस वहां दौरा करने गई थीं। कन्वेंशन सेंटरों के दौरे की कुछ तस्वीरें और वीडियोज प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। जिनमें से एक में वह पोलैंड के एक्सपो सेंटर के बाहर दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पीसी को कहते देखा जा सकता है कि "ये कन्वेंशन सेंटर है, इनमें से लगभग पांच ऐसे हैं जो यूक्रेन से हजारों विस्थापित हुए लोगों से भरे हुए हैं।"

Bollywood Tadka

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "यह पोलैंड के वारसॉ में एक एक्सपो सेंटर है, यहां कोई कॉमिक कॉन या ज्वेलरी प्रदर्शनी नहीं होती...यह पूरी जगह अब एक सुरक्षित जगह है, यूक्रेन के परिवारों के लिए एक वेलकम सेंटर है।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इसके अलावा एक और स्टोरी में एक्ट्पेल येर मां और बच्चे के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- मैं जोर देकर कहना चाहती हूं कि ये बच्चों और मांओं के लिए सबसे ज्यादा संकट है। बॉर्डर पार करने वाले 90 प्रतिशत लोग मां और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुषों का वहां (यूक्रेन) रहना जरूरी है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

इसके अलावा प्रियंका ने बच्चों संग पेंटिंग करते हुए का भी एक वीडियो किया है।  

 

काम की बात करें प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द फिल्म 'It's All Coming Back To Me' और 'सिटाडेल' में नजर आएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देगी। 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChoprametUkrainian refugeesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...