main page

My Angels...मम्मी के कंधे पर बैठ खिलखिलाई बेटी मालती मैरी, मस्ती करती पत्नी और बेटी को प्यार से निहारते दिखे निक जोनस

Updated 11 May, 2024 08:57:42 AM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पने काम और व्यस्त रूटीन के बीच अपनी लाडली बिटिया मालती मैरी के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते। अक्सर निकयांका को बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। इस समय प्रियंका और निक बेटी मालती मैरी के साथ डबलिन, आयरलैंड, में हैं जहां से आए दिन जोनस फैमिली की तस्

लंदन: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पने काम और व्यस्त रूटीन के बीच अपनी लाडली बिटिया मालती मैरी के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते। अक्सर निकयांका को बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। इस समय प्रियंका और निक बेटी मालती मैरी के साथ डबलिन, आयरलैंड, में हैं जहां से आए दिन जोनस फैमिली की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में प्रियंका ने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में  मालती मैरी मम्मी प्रियंका के कंधे पर बैठी हैं। वह उनकी टोपी से खेल रही हैं। वहीं निक दोनों को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका डेनिम जैकेट, ब्लैक पैंट और कैप लगाए स्टाइलिश लग रही हैं।

Bollywood Tadka

निक ब्लैक शर्ट और पैंट में हैंडमस दिखे। दोनों ने धूप का चश्मा लगाया हुआ था। मालती नीली टी-शर्ट, पैंट और जूते में नजर आईं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरे फरिश्ते..। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग में बिजी चल रही थीं जिसकी शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। पिछले दिनों मां की इस फिल्म के सेट पर उनकी लाडली मालती भी पहुंचीं थी।  इस दौरान की कई सारी झलकियां प्रियंका ने हाल ही में शेयर की थी।

 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस रैपअप वीडियो में प्रियंका फिल्म की कास्ट के अलावा अपनी लाडली के साथ भी मस्ती करती दिखती हैं। कभी बेटी के साख प्रियंका आईने में सेल्फी लेती दिख ही हैं तो कभी वह बच्ची को डंडा चलाना सिखा रही हैं।
 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraangelMalti Marie Chopra JonasNick JonasBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala News

loading...