main page

होली पार्टी में छाईं 'देसी गर्ल': हाई स्लिट साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का दिखा स्टाइलिश लुक,8 करोड़ के नेकलेस पर टिकी सबकी निगाहें

Updated 16 March, 2024 12:10:45 PM

रंगों का त्योहार होली करीब आ रहा है। ऐसे में बाॅलीवुड में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस बार भी स्टार्स के घर होली पार्टी होस्ट की जाएंगी। वहीं अब होली से पहले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी  एक पार्टी की मेजबानी की, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की।

मुंबई: रंगों का त्योहार होली करीब आ रहा है। ऐसे में बाॅलीवुड में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस बार भी स्टार्स के घर होली पार्टी होस्ट की जाएंगी। वहीं अब होली से पहले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी  एक पार्टी की मेजबानी की, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की।  

Bollywood Tadka

 

 

इस शानदार पार्टी में आयुष्मान खुराना, शिल्पा शेट्टी, ओरी, अथिया शेट्टी, माधुरी दीक्षित और कई सेलेब्स ने शिरकत की हालांकि सबकी नजर सिर्फ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पर टिकी। प्रियंका ने प्री-होली पार्टी में शानदार ड्रेस में सुंदरता बिखेरी।

Bollywood Tadka

 

पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने हाई स्लिट साड़ी में अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाया। हाई स्लिट साड़ी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बड़े-बड़े स्टोन्स वाला नेकलेस कैरी किया था।इस  तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका के नेकलेस में रेड और ब्लू कलर के स्टोन्स हैं।

Bollywood Tadka

इस हार की कीमत 8 करोड़ 33  लाख 80 हजार बताई जा रही है। ईशा अंबानी और बुल्गारी रोमन होली पार्टी के लिए प्रियंका ने  मोव ब्लश मेकअप के साथ लाइट पिंक शेड की लिपस्टिक कैरी की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को बीच से पार्टीशन करके ओपन लुक में छोड़ा था। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Chopraraisesglam8 CrorenecklaceIsha AmbanipartyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...