main page

गोद में बेटी मालती.. साथ में विदेशी पति..अयोध्या पहुंची प्रियंका, 'जोनस परिवार' ने लिया रामलला का आशीर्वाद

Updated 20 March, 2024 03:37:59 PM

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद से ही अमेरिका में बस गई है। भले ही पीसी विदेश में अपनी लाइफ जी रही हैं लेकिन उनके दिल में आज भी हिन्दुस्तान बसा है। इतना ही नहीं प्रियंका पति निक और अपनी नन्हीं प्रिंसेस मालती मैरी चोपड़ा को भी हिन्दू संस्कार सिखा रही हैं। प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ इंडिया आईं हुईं हैं। ऐसे में वह परिवार संग अयोध्या पहुंची।

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद से ही अमेरिका में बस गई है। भले ही पीसी विदेश में अपनी लाइफ जी रही हैं लेकिन उनके दिल में आज भी हिन्दुस्तान बसा है। इतना ही नहीं प्रियंका पति निक और अपनी नन्हीं प्रिंसेस मालती मैरी चोपड़ा को भी हिन्दू संस्कार सिखा रही हैं। प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ इंडिया आईं हुईं हैं। ऐसे में वह परिवार संग अयोध्या पहुंची।

Bollywood Tadka

 

 

वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। जी हां..इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका येलो साड़ी में खूबसूरत दिखीं। वहीं निक कुर्ता पजामा में  हैंडसम दिखे।

Bollywood Tadka

नन्हीं मालती भी सूट में प्यारी सी गुड़िया दिखीं। उन्होंने सिर पर मैचिंग हेयरबैंड लगाया था। इस दौरान मालती मम्मी प्रियंका की गोद में दिखीं। प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। फैंस बेटी संग निकयंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

मालूम हो कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और बिजनेस व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि तब प्रियंका इसमें शामिल नहीं हो पाई थीं। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत कई सितारे शामिल हुए थे।


Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraAyodhyaRam MandirDaughterMalti Marie Chopra JonasHubbyNick JonasBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainmentHollywood

loading...