प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने कुछ दिन पहले पत्नी को कथित रूप से कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी। पत्नी ने कमल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं अब कमल किशोर मिश्रा को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार यानी आज कमल किशोर मिश्रा को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।मुंबई की अंबोली पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है।
28 Oct, 2022 09:32 AMमुंबई: प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने कुछ दिन पहले पत्नी को कथित रूप से कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी। पत्नी ने कमल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं अब कमल किशोर मिश्रा को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार यानी आज कमल किशोर मिश्रा को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।मुंबई की अंबोली पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतबल है कि बता दें कि कमल किशोर मिश्रा ने जिस समय पत्नी को गाड़ी के कुचलने की कोशिश की थी उस दौरान वह गाड़ी में किसी और महिला के साथ मौजूद थे। वहीं रंगे हाथों पकड़े जाने पर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें साफ-साफ कमल गाड़ी से अपनी पत्नी को टक्कर मारने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वहीं पार्किंग प्लेस पर मौजूद एक शख्स ने यास्मीन को बचाने की कोशिश की थी। हादसे में मिश्रा की पत्नी यासमीन गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। पुलिस ने बताया कि मिश्रा की पत्नी यास्मीन के पैर और सिर में चोटें आईं लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है और सुधार हो रहा है।

कमल किशोर मिश्रा का One Entertainment Film Productions नाम का प्रोडेक्शन हाउस भी है। कमल ने फिल्म देहाती डिस्को, शर्मा जी की लग गई, फ्लैट नंबर 420, भूतियापा जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। उनकी पिछली फिल्म देहाती डिस्को इसी साल रिलीज हुई है। इस फिल्म में गणेश आचार्य, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, रवि किशन जैसे स्टार्स हैं।फिल्म को वरुण धवन और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स ने प्रमोट किया था।कमल खली बली नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र नजर आए थे। धर्मेंद्र के अलावा मधू, रजनीश दुग्गल, किनायत अरोड़ा, विजय राज, राजपाल यादव, हेमंत पांडे जैसे स्टार्स हैं।