main page

छेड़छाड़ के आरोपों के चलते फिल्म 'शेरनी' से बाहर विजय राज,प्रोड्यूसर्स को झेलना पड़ सकता है 2 करोड़ का नुकसान!

Updated 04 November, 2020 02:49:59 PM

बाॅलीवुड एक्टर विजय राज पर हाल ही में उनकी क्रू मैंबर ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। विजय राज को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था हालांकि अब  3 नवंबर को रामनगर पुलिस द्वारा गोंदिया न्यायालय में होने बाद उन्हें जमानत दे दी। लेकिन छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे एक्टर को प्रोफैशनली काफी नुकसान हुआ।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विजय राज पर हाल ही में उनकी क्रू मैंबर ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। विजय राज को गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था हालांकि अब  3 नवंबर को रामनगर पुलिस द्वारा गोंदिया न्यायालय में होने बाद उन्हें जमानत दे दी। लेकिन छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे एक्टर को प्रोफैशनली काफी नुकसान हुआ।

Bollywood Tadka

विजय राज को विद्या बालन स्‍टारर फिल्‍म 'शेरनी' से बाहर निकाल दिया गया है। विजय राज को हटाने की सूरत में प्रोड्यूसर्स को हर दिन के हिसाब से 20 लाख रुपए का घाटा है। वह इसलिए कि विजय राज फिल्‍म के पहले शेड्यूल से हैं।

Bollywood Tadka

उन्‍हें हटाने के चलते फिल्‍म को रीशूट करना होगा। यानी विद्या बालन आदि स्टार्स व प्रोडक्शन के पूरे लोगों से वही सीन रीक्रिएट करने होंगे। विजय राज कुल 22 दिनों से शूट में हैं। ऐसे में दो करोड़ रुपए का घाटा होना तय है। प्रोड्यूसर्स अपने नाम पर किसी तरह के विवाद का दाग नहीं रहने देना चाहते। यही वजह है कि उन्‍होंने विजय राज को जल्द ही फिल्म से निकाल दिया। उनकी जगह किसी और को कास्ट किया जाएगा।

 

Bollywood Tadka

 

असिस्टेंट डायरेक्टर है पीड़िता

सूत्रों ने मुताबिक 'महज 13 दिन पहले फिल्‍म का दूसरा शेड्यूल बालाघाट में शुरू हुआ था। पहला शेड्यूल लॉकडाउन से पहले भूतपलासी गांव में 13 दिनों के लिए हुआ था। अब मगर 29 अक्‍टूबर को बालाघाट के रेंजर्स यूनिवर्सिटी में सेट पर सरेआम विजय राज पर एक असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर ने गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया। पहले तो प्रोडक्‍शन के लोगों के सामने विजय राज ने उस पीड़िता से माफी मांगी। पर दो तीन बाद उस पीड़िता ने विजय राज पर पुलिस केस दर्ज कर दिया।

Bollywood Tadka

सूत्रों की मानें तो  घटना वैनिटी वैन के भीतर या होटल में बुलाकर मोलेस्‍ट करने की नहीं है। सेट पर विजय राज ने उस पीड़िता के कंधे पर हाथ रखा। विजय राज की दलील है कि इसके पीछे उनकी इंटेंशन गलत नहीं थी। पीड़िता की उम्र की उनकी बेटी है। बेटी की उम्र की किसी लड़की के साथ ऐसा करने की बात वो सपने में भी वो नहीं सोच सकते। फिर भी पीड़िता को गलत महसूस हुआ है तो इसके लिए वो माफी मांगते हैं। मगर पीड़िता उन्‍हें माफ नहीं कर पाई।  सूत्रों ने यह भी बताया कि इस घटना से विद्या बालन और बाकी कलाकार सदमें में थे। इससे पहले विजय राज 2005 में दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हुए थे।

Bollywood Tadka

विजयराज राज बॉलीवुड फिल्म 'रन' में अपने 'कौवा बिरयानी' वाले सीन के लिए बेहद लोकप्रिय हुए थे। उनकी कुछ फेमस फिल्में में धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई एक्सप्रेस, मानसून वेडिंग हैं।

: Smita Sharma

producersvijay raazfilmshernimolestation allegationsvidya balanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...