main page

भाइयों संग फूलों की चादर की छांव में कृति की शानदार एंट्री, पिया पुलकित सम्राट को देख अपनी मुस्कान नहीं रोक पाईं दुल्हनिया

Updated 26 March, 2024 12:56:55 PM

बी-टाउन के गलियारों में इस समय कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। जहां अभी तक फैंस कृति-पुलकित की शादी,हल्दी, मेंहदी, संगीत, रिस्पेशन पार्टी की तस्वीरें निहार थे। वहीं अब कृति की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब दुल्हनिया बनीं कृति अपने पिया को

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। जहां अभी तक फैंस कृति-पुलकित की शादी,हल्दी, मेंहदी, संगीत, रिस्पेशन पार्टी की तस्वीरें निहार थे। वहीं अब कृति की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब दुल्हनिया बनीं कृति अपने पिया को जयमाला पहनाने जाती हैं।  तस्वीरों में कृति को अपने भाइयों संग एंट्री लेते देखा जा सकता है। चेहरे पर मुस्कान लिए कृति फूलों की चादर के नीचे भाइयों संग कृति अपने पिया की ओर जाती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

यूं तो शादी के जोड़े में तो हर दुल्हन खूबसूरत दिखती है, लेकिन कृति का निखार ऐसा खिलकर आया है, जैसे कोई गुलाब की कली हो। लुक की बात करें तो कृति ने शादी के लाबी के तीन शेड, पेस्टल पिंक, बेबी पिंक और मजेंटा पिंक कलर्स के मिक्स से बना लहंगा चुना है। कृति का ब्लाउज डीसेंट यू-शेप्ड नेकलाइन का था, जिसका कट भी गहरा नहीं रखा गया। इसकी स्लीव्स को शॉर्ट रखते हुए पर्ल टैसल्स लगाए गए। ब्लाउज की ओवरऑल एम्ब्रॉइडरी की बात करें तो वो स्कर्ट पोर्शन से मैच करती हुई थी।

Bollywood Tadka

 

जितना सुंदर कृति का लहंगा था उससे भी कई ज्यादा खूबसूरत उनका दुपट्टा था, जिसने शादी के जोड़े में ऐसी जान डाली कि दुल्हन का लुक खूब निखरकर आया। सिर पर डले फुल लेंथ के गुलाबी दुपट्टे पर धागों से फूलों के आकार बनाए गए थे। इनके साथ माइक्रो बीड्स और किरण को ऐड किया गया था। लहंगे की तरह ही दुपट्टे की बॉर्डर को भी स्कैलप शेप का रखा गया। 

Bollywood Tadka

नई नवेली दुल्हन ने अपने लहंगे और हेवी दुपट्टे के साथ गले में पोल्की और मोतियों से जड़ा लेयर्ड नेकलेस पहना था। उनकी नथ, ईयररिंग्स, मांगटीका और हाथों के कंगन इसी सेट का हिस्सा था। कृति के हाथों में पारंपरिक लाल चूड़ा भी देखा जा सकता था, जिसके साथ कलीरे भी पहने गए। वहीं स्टेटमेंट रूबी और डायमंड रिंग ने उनके लुक को चार-चांद लगाए।  वहीं उनका मेकअप और हेयर-डू भी ऐसा फ्लॉलेस था । जड़ाऊ लहंगे से लेकर हार तक, ये सारी डीटेल्स मिलकर कृति को एकदम मॉर्डन प्रिंसिस लुक दे रहे थे।

 


 

Content Writer: Smita Sharma

Pulkit Samratkriti kharbandaweddingphoolon ki chadarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...