main page

ईद पर घर आईं खुशियां: दूसरी बार पिता बने सिंगर निंजा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, कपल ने दिखाईं बेबी 'ओमकार' की पहली झलक

Updated 12 April, 2024 06:54:40 AM

ईद 2024 पंजाबी सिंगर और एक्टर निंजा के लिए अनगिनत खुशियां लेकर आई। दरअसल, उनके घर में एक नए नन्हें सदस्य का घर में स्वागत हुआ है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है! निंजा को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। सिंगर दूसरी बार पिता बन गए हैं। सिंगर की पत्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। निंजा ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ बांटा।

मुंबई: ईद 2024 पंजाबी सिंगर और एक्टर निंजा के लिए अनगिनत खुशियां लेकर आई। दरअसल, उनके घर में एक नए नन्हें सदस्य का घर में स्वागत हुआ है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है!

Bollywood Tadka

निंजा को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। सिंगर दूसरी बार  पिता बन गए हैं। सिंगर की पत्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

 

Bollywood Tadka

निंजा ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ बांटा। उन्होंने अपने लाडले की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

 

हालांकि उन्होंने न्यूबाॅर्न बेबी के  चेहरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं लेकिन उसके छोटे पैरों और बाजू की तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। कपल ने अपने लाडले का नाम ओमकार रखा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NINJA (@its_ninja)


बता दें कि अक्टूबर 2022 में, वह और उनकी पत्नी के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी थी जिसका नाम उन्होंने निशान रखा है। निशान के समय भी निंजा ने इसी तरह का पोस्ट शेयर किया था। शुरुआत में चेहरा तो नहीं बताया लेकिन नाम का ऐलान कर दिया।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो निंजा को हाल ही में फिल्म 'फेर मामला गड़बड़ है' में देखा गया था। उनके पास पाइपलाइन में कई नए म्यूजिक वीडियो और फिल्म प्रोजेक्ट हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

PunjabisingerNinjaWifeblessedbaby boyOmKaarBollywood NewsBollywood News and GossipPollywood NewsPollywood News and GossipPollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...