main page

व्रत खोलते समय पति के चेहरे पर पत्नियों को दिखता है वड़ा पाव, शिल्पा के हसबैंड ने शेयर किया फनी मीम

Updated 04 November, 2020 01:38:39 PM

4 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सालों से चलते आ रहे इस त्योहार पर भारतीय पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए वर्त रखती हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक बाॅलीवुड की कई हसीनाएं पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है।

मुंबई: 4 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सालों से चलते आ रहे इस त्योहार पर भारतीय पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए वर्त रखती हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक बाॅलीवुड की कई हसीनाएं पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है।

Bollywood Tadka

इसी बीच शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को भूखा बताया राज कुंद्रा ने इस दिन एक मीम शेयर किया कि पत्नियां वास्तव में क्या सोचती हैं।

Bollywood Tadka

मीम की पहली तस्वीर में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा को छलनी से देखती है, जिसमे उन्होंने लिखा- 'पुरुषों को लगता है कि महिलाएं क्या देखती हैं' हालांकि, दूसरा पैनल 'वास्तविकता' दिखाता है 'कि 'भूखी पत्नी अपने पति को वड़ा पाव होने की कल्पना कर रही है।' इस मीम को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा- 'हैप्पी करवा चौथ'। राज कुंद्रा का ये ट्वीट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी।  शादी करने से पहले कुछ साल तक इस जोड़ी ने एक दूसरे को डेट किया। कपल के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा और एक बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा।

: Smita Sharma

raj kundrashilpa shetty11th karva chauthkarva chauth 2020Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...