main page

'मैं चारू के सम्पर्क में हूं, उसे प्यार भरा मैसेज भेज रहा हूं' फिर से एक हो रहीं हैं सुष्मिता के भाई-भाभी की राहें!

Updated 23 November, 2022 10:29:31 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा की मैरिड लाइफ हमेशा ही खबरों में बनी रही हैं। रिश्तों की जो इन्होंने नुमाइश लगाई है उसके बाद से तो इनकी थू-थू ही हो रही है। कुछ वक्त पहले राजीव और चारू ने एक दूसरे के साथ सब कुछ ठीक होने और रिश्ते की नई शुरूआत को लेकर जानकारी दी थी लेकिन अक्टूबर महीने में खबर आई की ये दोनों कपल फिर से अलग हो गए हैं।बेटी जियाना के साथ चारू असोपा ने अपनी एक नई जर्नी शुरू भी कर दी है। वहीं राजीव पत्नी संग अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। उ

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा की मैरिड लाइफ हमेशा ही खबरों में बनी रही हैं। रिश्तों की जो इन्होंने नुमाइश लगाई है उसके बाद से तो इनकी थू-थू ही हो रही है। कुछ वक्त पहले राजीव और चारू ने एक दूसरे के साथ सब कुछ ठीक होने और रिश्ते की नई शुरूआत को लेकर जानकारी दी थी लेकिन अक्टूबर महीने में खबर आई की ये दोनों कपल फिर से अलग हो गए हैं।

Bollywood Tadka

बेटी जियाना के साथ चारू असोपा ने अपनी एक नई जर्नी शुरू भी कर दी है। वहीं राजीव पत्नी संग अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने नए व्लॉग में एक्ट्रेस का जिक्र किया है और उनके फैन्स से कहा है कि वह सभी चारू को सहानुभूति दें।   

Bollywood Tadka

राजीव सेन ने व्लॉग में कहा है-'मैं चारू के सम्पर्क में हूं। मैं अपनी तरफ से उसके साथ बहुत अच्छा होने की कोशिश भी करता हूं। मैंने उसे बहुत ही प्यारा वॉट्सएप मैसेज किया है और उसे ये महसूस करवाया है कि मैं हमेशा उसके साथ हूं, भले शारीरिक रूप से हम एक-दूसरे के पास नहीं हैं। मैं ये भी तय कर रहा हूं कि जियाना अच्छे से रहे। उसके बाद वो चाहे जो करे। और यही वो रास्ता है जिसे चारू चाहती थी। मैं उसे पॉजिटिव रहने के लिए उसका हौसला अफजाई कर रहा हूं। उसे महसूस करने दो कि वह जीत रही है। वह खुश है और ये भी महसूस करने दो कि ये दुनिया सिर्फ उसके लिए है।'

Bollywood Tadka

राजीव ने आगे कहा-'चारू के जो फॉलोवर्स हैं, उन्हें एक्ट्रेस को प्यार और वो सहानुभूति देनी चाहिए, जो वो चाहती है। सभी लोग इसे एक्सेप्ट करें और आगे बढ़े और बढ़ते रहें। मेरे लिए ये जरूरी है कि वह स्टेबल रहे क्योंकि वह पॉजिटिव रहेगी तो जियाना अपने आप ही खुश रहेगी। मैं जल्द ही बेटी से मुलाकात करूंगा जैसे ही मुंबई आऊंगा।'

Bollywood Tadka

बता दें कि चारू और राजीव ने 2019 में दोनों ने सात फेरे लिए थे। शादी के कुछ महीने बाद से ही इनके रिश्ते में खटास आ गई थी। हालांकि फिर भी दोनों ने जैसे-तैसे साथ में पल बिताए। कपल ने 2021 में एक प्यारी सी बेटी जियाना का स्वागत किया। जियाना के जन्म के कुछ महीनों बाद सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद इनके बीच और सब खराब हो गया। इन्होंने कई बार साथ आने और अलग होने के बाद अब एकदम से तलाक का फैसला कर लिया है।

Content Writer: Smita Sharma

Rajeev SenCharu AsopaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...