सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्ट्रेस पत्नी चारू असोपा की मैरिड लाइफ के चर्चे हर तरफ छाए हैं। ये दोनों कभी च्विंगम की तरह चिपक जाते हैं और कभी चुम्बक के सेम चार्जेस की तरह दूर भागने लगते हैं।ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे के लिए हड्डी बन गए हों न निगल पा रहे और न ही उलट पा रहे। बीते कई दिन
08 Nov, 2022 01:11 PMमुंबई: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्ट्रेस पत्नी चारू असोपा की मैरिड लाइफ के चर्चे हर तरफ छाए हैं। ये दोनों कभी च्विंगम की तरह चिपक जाते हैं और कभी चुम्बक के सेम चार्जेस की तरह दूर भागने लगते हैं।ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे के लिए हड्डी बन गए हों न निगल पा रहे और न ही उलट पा रहे। बीते कई दिनों से कभी चारू तो कभी राजीव एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही राजीव ने दावा किया था कि चारू असोपा का एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर चल रहा है। चारू असोपा को भी इस बात से झटका लगा था और करण मेहरा के तो होश ही उड़ गए थे।

करण मेहरा पहले ही पत्नी निशा रावल के साथ एक केस में उलझे हैं और इधर राजीव सेन ने उनका नाम अपने पर्सनल मुद्दे में घसीटा तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने राजीव पर मानहानि केस करने की बात कही। जैसे ही करण ने मानहानि केस की बात की वैसे ही राजीव सेन नरम पड़ गए हैं।

राजीव ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने चारू असोपा और करण मेहरा के लिएअफेयर शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया। राजीव ने कहा-'जब मैंने करण मेहरा और चारू के बारे में बात की तो अफेयर शब्द बोला ही नहीं। मैंने बस इतना ही कहा था कि चारू की मॉम ने वॉइस नोट भेजकर मुझे बताया था कि चारू करण के साथ रील बना रही है। बस मैंने इतना ही कहा था। मैंने करण के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उन्होंने मेरी स्टेटमेंट को गलत समझ लिया।'

गौरतलब है कि बीते दिनों राजीव सेन ने खुलासा किया था कि वॉयस नोट में एक चीज ध्यान देने वाली है और वह है चारू असोपा का करण मेहरा के साथ रोमांस। इसका खुलासा चारू की मॉम ने किया था। चारू असोपा और करण मेहरा ने साथ में एक रोमांटिक रील भी बनाया था। इसी बात पर करण मेहरा भड़क गए थे।

वहीं जब करण मेहरा से इस बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि वह चारू असोपा से 10 साल पहले मिले थे। जब जून में एक इवेंट में वह चारू से मिले, तब वह रील बनाया था। करण मेहरा ने कहा था कि वह अपनी चीजें सुलझाने में लगे हैं और यहां उनका नाम एक अलग ही और नई चीज में आ गया है।

राजीव सेन और चारू असोपा ने 2019 में शादी की थी।2021 में कपल ने प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम जियाना सेन रखा। शादी के बाद से लेकर बेटी के जन्म के बाद तक दोनों के बीच कभी पैच-अप तो कभी ब्रेकअप होने लगा। यही करते-करते तीन साल बीत गए और अब नौबत तलाक तक आ गई।